एक्सप्लोरर

Jabalpur News: ईडी ने धोखाधड़ी मामले में जबलपुर के बिशप के बारे में EOW से मांगी जानकारी

MP News: ईडी ने धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार जबलपुर बिशप-क्षेत्र स्थित चर्च के पादरी के बारे में EOW से कुछ जानकारियां मांगी. EOW ने विस्तृत ब्योरा देने से इनकार कर दिया.

Bishop PC Singh Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार जबलपुर (Jabalpur) बिशप-क्षेत्र स्थित चर्च के पादरी के बारे में मध्य प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से कुछ जानकारियां मांगी. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. ईओडब्ल्यू (EOW) ने बिशप पीसी सिंह (Bishop PC Singh) को सोमवार को गिरफ्तार किया था.

ईओडब्ल्यू के पुलिस उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राजपूत ने शुक्रवार को बताया, ‘‘ईडी ने धोखाधड़ी के मामले में हिरासत में रखे गये बिशप पीसी सिंह के सिलसिले में हमारे कार्यालय से कुछ जानकारियां मांगी हैं.’’ अधिकारी ने हालांकि ईडी की ओर से मांगी गयी जानकारियों का विस्तृत ब्योरा देने से इनकार कर दिया.

128 बैंक खाते हैं

जांच के दौरान ईओडब्ल्यू को यह पता चला है कि बिशप और उनके परिवार के पास दो करोड़ रुपये से अधिक की सावधि जमा और 128 बैंक खाते हैं. राजपूत ने कहा कि ईओडब्ल्यू बिशप को शुक्रवार शाम एक कोर्ट में पेश करेगा क्योंकि जांच एजेंसी को मिली चार दिन की हिरासत अवधि समाप्त हो रही है. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने गुरुवार को सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. उन्होंने बताया कि एक स्थानीय कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में सिंह को सोमवार को चार दिन के लिए ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया था. उन्होंने बताया कि सिंह को उसी दिन पूर्वाह्न में महाराष्ट्र के नागपुर हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया था और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था.

इन धाराओं के तहत मामले दर्ज

ईओडब्ल्यू ने पिछले सप्ताह सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किये जाने के बाद जबलपुर में उनके घर पर छापेमारी के दौरान भारतीय और विदेशी मुद्रा में करीब 1.60 करोड़ रुपये बरामद किये थे. अधिकारी ने बताया कि सिंह और फर्म्स एंड सोसाइटीज के पंजीयक बी. एस. सोलंकी के खिलाफ भारतीय दंड संहित (आईपीसी) की धाराओं- 420 (धोखाधड़ी), 406 (विश्वासघात करने के अपराध), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी करने), 471 (फर्जी दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का इस्तेमाल करने) तथा 120(बी) (आपराधिक साजिश रचने)- के तहत मामला दर्ज किया गया था.

Bhopal News: पत्नी को वापस लाने शराब के नशे में ससुराल पहुंचा पति, मना करने पर चार महीने के बेटे की हत्या की

Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले में लंपी वायरस का फैलना शुरू, गर्भवती गाय की मौत से हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget