एक्सप्लोरर

Jabalpur Railway Division: जबलपुर के डीआरएम की हो रही तारीफ, आप भी बिना प्रशंसा किए नहीं रह पाएंगे!

डीआरएम संजय विश्वास ने जबलपुर से करेली के बीच जगह-जगह रुककर ट्रैक की रखवाली करने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की और खुद भी ट्रैक का निरीक्षण किया.

Jabalpur Railway Division: जबलपुर के डीआरएम संजय विश्वास की दो वजहों से तारीफ हो रही है. एक तो कड़कड़ाती ठंड और बारिश के बीच वे आधी रात रेल लाइनों का निरीक्षण करने निकले और दूसरा वो रास्ते मे जगह-जगह ट्रेन रुकवा कर ट्रैकमैन और गैंगमेन का हाल-चाल लेते रहे. बता दें कि सुरक्षित रेल यात्रा की सबसे अहम कड़ी ट्रैकमैन और गैंगमैन ही होते हैं जिनके ऊपर पटरियों की देखरेख की जिम्मेदारी होती है.

इनके वजह से ही समय पर चल रहीं ट्रेनें
जबलपुर रेल मंडल में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो रही हैं. ऐसे मौसम में ट्रेन को ट्रैक पर सही सलामत चलाने तथा ट्रैक की निगरानी करने वाले ट्रैकमैन और गैंगमैन पूरी मुस्तैदी के साथ ट्रैक की रखवाली करने में जुटे हुए हैं. जिसके कारण मंडल में इस विपरीत मौसम में भी सभी ट्रेनें समय पर और सुरक्षित दौड़ रही है. मंडल रेल प्रबंधक संजय विश्वास ने मध्य रात्रि में बारिश और कड़ाके की ठंड के बीच रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रक की निगरानी करने वाले रेलवे के गैंगमैन और ट्रैक मैन से मुलाकात की और उनके काम की जमकर तारीफ की. विश्वास ने मुस्तैदी से ट्रैक की रखवाली करने वाले इन कर्मचारियों को शाबाशी देते हुए कहा कि आधी रात में बारिश और ठंड की परवाह किए बिना ट्रैक की रखवाली करने वाले इन कर्मचारियों पर गर्व महसूस होता है.

कर्मचारियों को देखने रात में गए डीआरएम
डीआरएम संजय विश्वास ने जबलपुर से करेली के बीच जगह-जगह रुककर ट्रैक की रखवाली करने वाले कर्मचारियों से मुलाकात की और खुद भी ट्रैक का निरीक्षण किया. डीआरएम विश्वास ने अचानक रेलवे ट्रैक और उसकी रखवाली करने वाले रेल कर्मचारियों को देखने के मकसद से रात में सफर किया. गौरतलब है कि ज्यादा ठंड पड़ने पर लोहे की पांते कभी-कभी सिकुड़ कर फैक्चर का रूप ले लेती है, जिसके कारण रेल दुर्घटना की संभावना हो सकती है. इस स्थिति से निपटने के लिए रेलवे के ट्रैकमेन, गैंगमैन और गेटमैन कर्मचारी हमेशा ट्रैक की निगरानी करते हैं. रेल कर्मचारी भी अचानक मंडल मुखिया संजय विश्वास को ट्रैक पर अपने सामने पाकर प्रसन्न हो गए और उन्होंने उन्हें रेल ट्रैक की विस्तृत जानकारी दी.

14 कर्मचारियों को मिला पुरस्कार
रेल कर्मचारियों द्वारा कार्य के दौरान सतर्कता और संरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रदर्शन करने वाले 14 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक( डीआरएम) संजय विश्वास ने प्रशस्ति पत्र देकर पुरष्कृत किया गया. मंडल कार्यालय में आयोजित संरक्षा पुरस्कार के अवसर पर राजवीर कुशवाहा और अक्षय गोस्वामी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने पिछले दिनों सोनतलाई तथा बरगवा सेक्शन में रेलवे ट्रैक पर वेल्ड फैक्चर को देखकर तुरंत ही अपने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी थी और किसी भी संभावित दुर्घटना को टाला था. इनके साथ जयशंकर प्रसाद, आर एस पाल, मिलन पटेल, मोहन प्रसाद, पप्पू कुमार, गौरीशंकर, संजीव कुमार,अजीत पटेल, पवन कुमार तथा आर के लोहिया को भी संरक्षा के प्रति जागरूकता का प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र और नगद राशि से सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें:

Jabalpur Corona Update: जबलपुर में कोरोना की दहशत, सांसद खेल प्रतियोगिता और आरएसएस का प्रोग्राम रद्द

Supreme Court on Corona: सुप्रीम कोर्ट में कोरोना पर दायर याचिका खारिज, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget