एक्सप्लोरर

जबलपुर में दिव्यांग युवक की बेरहमी से पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Jabalpur News: जबलपुर में आधा दर्जन गुंडों ने मानसिक रूप से दिव्यांग युवक को बेरहमी से पीटा. सीसीटीवी फुटेज में मारपीट नजर आई. पीड़ित की मां ने शिकायत दी, लेकिन समझौते के बाद पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया.

Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में एक दिव्यांग युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है. घमापुर इलाके में एक मानसिक दिव्यांग युवक पर आधा दर्जन सिरफिरे तत्वों ने हमला कर दिया.

दिव्यांग युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में साफ तौर देखा जा सकता है कि आधा दर्जन युवक दिव्यांग करण चौधरी को घसीट घसीट कर मार रहे हैं. पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौते की बात कहते हुए इस मामले से अपना पल्ला झाड़ दिया है.

करण चौधरी मानसिक रूप से दिव्यांग है
जबलपुर में सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में घमापुर थाना क्षेत्र के जीआरपी लाइन में दिव्यांग युवक के साथ कुछ युवक बेरहमी से मारपीट करते हुए नजर आ रहे है. छोटी सी बात पर मुहल्ले के आधा दर्जन युवकों ने दिव्यांग करण चौधरी को घसीट-घसीट कर पीटा. बताया जाता है कि करण चौधरी मानसिक रूप से दिव्यांग है. वह आसपास के इलाकों में खाना मांगने जाता है. इसी बात से नाराज क्षेत्र के कुछ तत्व पहले करण चौधरी के बाल पकड़कर उसे सड़क पर ले आए और फिर अंधाधुंध लात घूंसे बरसाए. 

हाथ पैर बांधते भी आ रहे हैं नजर
यह पूरा घटनाक्रम यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.सीसीटीवी के वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब आधा दर्जन युवक न केवल दिव्यांग करण चौधरी को घेर कर मार रहे हैं बल्कि कभी उसे खंभे से बांधने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. वे उसके हाथ पैर बांधते भी नजर आ रहे हैं.

मां ने थाने में दी थी शिकायत
घमापुर थाना प्रभारी भूपेंद्र आर्मो के मुताबिक मानसिक रूप से दिव्यांग युवक के साथ हुई इस अमानवीय मारपीट की शिकायत पीड़ित की मां ने थाने में दी थी, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. मारपीट का शिकार युवक की मां ने आरोपियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई न करने का की बात कही है.

ये भी पढ़ें: भोपाल में फेमस यूट्यूबर पर जानलेवा हमला, पीठ और हाथ में आए 40 टांके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget