एक्सप्लोरर

भोपाल में फेमस यूट्यूबर पर जानलेवा हमला, पीठ और हाथ में आए 40 टांके

Bhopal News: फेमस यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया. भूपेंद्र जोगी अपनी दुकान से घर लौट रहे थे तभी बापू की कुटिया रोशनपुरा के पास 2 नकाबपोश युवकों ने उन पर हमला किया.

Bhupendra Jogi: तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मध्य प्रदेश की सडक़ें वाशिंगटन से अच्छी है के बयान को सपोर्ट करने वाले भोपाल के फेमस यूट्यूबर पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया है. यह हमला भोपाल स्थित अरेरा हिल्स थाने से महज 100 की दूरी पर हुआ है. हमले में यूट्यूबर के हाथ और पीठ में 40 टांके आए हैं. 

यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी अपनी रेडीमेड की दुकान जो की न्यू मार्केट में स्थित है से घर लौट रहे थे, तभी बापू की कुटिया रोशनपुरा के पास 2 नकाबपोश युवकों ने धारदार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी पीठ पर और हाथ पर 40 टांके आये है. भूपेन्द्र जोगी व्यापारी है और साथ ही हाल ही में इंस्टाग्राम पर भी फेमस है और 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर है. अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने भूपेन्द्र की शिकायत पर 307 धारा में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा है. 

बाइक से गिरते ही किया हमला
हमले में घायल भूपेन्द्र के अनुसार वे रोज की तरह दुकान बंद कर रात करीब 10.15 बजे घर के लिए निकले थे. जैसे ही बापू की कुटिया के नजदीक पहुंचा तो दो बाइक सवार युवकों ने पीछे से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे बाईक से गिर गए. बाइक से गिरते ही दो नकाबपोश युवकों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया और फरार हो गए. भूपेन्द्र के बड़े भाई सतीश जोगी के अनुसार हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है. 

15 मई को जाना था मुंबई
भूपेन्द्र के अनुसार उन्हें 15 मई को मुंबई जाना है, वहां ओटीटी (ओवर दी टॉप सर्विसेस और प्लेटफॉर्म) का फाइनल ऑडिशन होना है. इस ऑडिशन में सफल होने पर अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलेगा. भूपेन्द्र के भाई के अनुसार शायद ओटीटी से बुलाबे के चलते ही भाई पर किसी ने हमला किया है. 

तत्कालीन सीएम के वीडियो से हुए फेमस
बता दें यूट्यूबर भूपेन्द्र जोगी ने तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान के एक बयान का सपोर्ट किया था. इस वीडियो के वायरल होने से वे फेमस हुए. दरअसल दिसंबर 2023 में भूपेन्द्र का एक वीडियो वायरल हुआ था. यह वीडियो तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उस बयान से जुड़ा था, जिसमें उन्होंने की मध्यप्रदेश की सडक़ें वाशिंगटन से अच्छी होने की बात कही थी. 

शिवराज सिंह चौहान के बयान को भूपेन्द्र ने एक मीडिया डिस्कशन में सपोर्ट किया था. इस वीडियो को 50 लाख से अधिक बार देखा गया. वीडियो के देखने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी भूपेन्द्र को मिलने बुलाया था और उनके साथ पौधारोपण भी किया था.

ये भी पढे़ें: 13 माह के बच्चे को फर्श पर पटकने वाली मां को राहत नहीं, मामला रद्द करने से एमपी हाई कोर्ट का इनकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget