एक्सप्लोरर

Jabalpur: सॉफ्टवेयर इंजीनियर के स्कूटर के पास पी रहे थे शराब, मना करने पर चाकू से कर दी हत्या

Jabalpur Crime News: जबलपुर में चार लोगों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्कूटर के आसपास भीड़ लगाकर शराब पीने से रोकने के लिए चार लोगों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की चाकू मारकर हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि यह घटना घमापुर थानाक्षेत्र में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को हुई. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नवीन शर्मा के रूप में हुई है. 

दशहरा देखने गया था सॉफ्टवेयर इंजीनियर
घमापुर थाने के प्रभारी सतीश कुमार अंधवान ने बताया कि 42 वर्षीय आईटी पेशेवर रविवार रात अपने दोस्त के साथ स्कूटर पर दशहरा देखने कांचघर गया था.  उन्होंने बताया कि नवीन शर्मा जब देर रात करीब तीन बजे अपना स्कूटर लेने लौटा तो उसने देखा कि चार लोग उसके वाहन के चारों ओर इकट्ठा होकर शराब पी रहे थे. अंधवान ने बताया कि नवीन ने स्कूटर की सीट पर रखे शराब के गिलास हटाने को कहा, जिसके बाद आरोपियों ने बहस शुरू कर दी. 

पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया
थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि चारों लोगों ने नवीन पर धारदार हथियार से करीब आधा दर्जन वार किये और मौके से भाग गए. अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने नवीन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि मामले के संबंध में पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है.

मृतक के भाई विजय के अनुसार नवीन की पसली और जांघ पर चाकू के वार के तीन निशान मिले हैं. विजय के अनुसार उसे आरोपियों का नाम तो मालूम नहीं है लेकिन वो घमापुर के ही रहने वाले हैं. उन्हें पहले भी घर के पास बैठकर शराब पीते हुए देखा गया था. पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. मौके से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास भी बरामद हुए हैं. 

यह भी पढ़ें: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में नशे के खिलाफ भरी हुंकार, CM से पुलिस को सख्त निर्देश देने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget