एक्सप्लोरर

सेना और सीओडी की टीम ने डिस्पोज किए कबाड़खाने में मिले हजारों बम, शमीम कबाड़ी अभी भी फरार

Jabalpur Blast Update: जबलपुर में 25 अप्रैल को एक कबाड़खाने में हुए विस्फोट के बाद 125 एमएम और 30 एमएम के बम के खोखों को सेना की मदद से सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया है.

Jabalpur Blast News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक कबाड़ी के गोदाम में विस्फोट के बाद बरामद 125 एमएम और 30 एमएम के बम के खोखों को सेना की मदद से सुरक्षित तरीकों से डिस्पोज ऑफ किया गया. दरअसल, हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी के खजरी-खिरिया बायपास स्थित कबाड़खाने (रजा मेटल इंडस्ट्री) में 25 अप्रैल 2024 को मेजर विस्फोट हुआ था. इसमें एक मजदूर की मौत हो गई और एक लापता है. इसके बाद मौके पर भारी मात्रा में सेना के बम और बमों के खोखे मिले थे. शमीम कबाड़ी घटना के 23 दिन बाद भी फरार है.

बता दें किरज़ा मेटल इंडस्ट्री में हुए मेजर विस्फ़ोट की चर्चा पूरे देश में हुई थी. इसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि एक अभी भी लापता है. राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की टीमें इसकी जांच के लिए जबलपुर पहुंची थी. जांच में रजा मेटल इंडस्ट्री से भारी मात्रा में प्रतिबंधित बम और उनके खोल को जब्त किया गया था. इस दौरान दोनों एजेंसी की टीमों ने कुछ विस्फोटक का विनिष्टीकरण भी किया गया था. विस्फोटक की मात्रा इतनी अधिक थी कि उसके अवशेष के कारण घटनास्थल असुरक्षित था.

सुरक्षा की दृष्टि से शेष विस्फोटकों को ढूंढकर उनके विनिष्टीकरण के लिए जिला प्रशासन ने सेना के मध्य भारत क्षेत्र और सीओडी के अधिकारियों से सहयोग मांगा गया था.सेना और सीओडी की टीम ने 13 से 16 मई तक घटनास्थल से शेष विस्फोटक के अवशेष और बम के खोखों को एकत्रित किया.चार दिन तक हजारों बमों का सुरक्षित तरीके से डिस्पोज ऑफ किया गया. इससे अब घटनास्थल में नए विस्फोट का अंदेशा समाप्त हो गया है.

कबाड़खाने में मिले विस्फोटक के विनिष्टीकरण की 13 मई से आरंभ हुई प्रक्रिया गुरुवार (16 मई) तक चली. सेना के अधिकारियों की उपस्थिति में सीओडी की टीम ने खमरिया के सुरक्षित फील्ड में घटनास्थल से जब्त किए गए बमों को नष्ट किया. इस दौरान ढाई से तीन हजार बम और उनके खोलों को नष्ट किया गया है. गुरुवार को लेफ्टिनेंट जनरल पी एस शेखावत जीओसी मध्य भारत एरिया ने भी मौके का निरीक्षण किया.

सेना की ओर से बताया गया है कि पुलिस और प्रशासन के आग्रह पर मेजर जयदीप के नेतृत्व में सीओडी के बम निरोधक दस्ते का एक दल गठित किया गया. इस दल ने सबसे पहले बायपास स्थित कबाड़खाने का निरीक्षण किया. 

सघन और सुरक्षित जांच के बाद बम और बम के खोल एकत्रित किए गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मौके पर 125 और 30 एमएम के बम और उनके खाली खोखे मिले थे. इन्हें बम डिस्पोजल व्हीकल से खमरिया ले जाया गया. यहां विशेषज्ञों की निगरानी में मैदान में विधि अनुसार विस्फोटकों का विनिष्टीकरण किया गया.यह कार्रवाई गुरुवार को समाप्त हो गई.

एसपी आदित्य प्रताप सिंह के मुताबिक रजा मेटल इंडस्ट्री का संचालक फरार हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद शमीम का बेटा फहीम है. यहीं पर शमीम का कबाड़खाना भी था, जिसमें बड़े धमाके बाद जांच में कई प्रतिबंधित विस्फोटक मिले थे. अधारताल पुलिस ने घटना के बाद फहीम और कबाड़ के व्यापार में उनके साझेदार सुल्तान के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध किया है.पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी शमीम को गिरफ्तार करने के लिए 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है.

ये भी पढ़ें: जौनपुर में पत्रकार की हत्या का आरोपी खंडवा स्टेशन से फरार, गिरफ्तार कर मुंबई से लेकर आ रही थी यूपी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget