एक्सप्लोरर

Watch: जबलपुर में अवैध अस्पताल का भंडाफोड़, जांच के दौरान भर्ती मिले 40 मरीज, हुआ चौंकानेवाला खुलासा

MP News: जबलपुर में दर्जनों मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा था. स्वास्थ्य विभाग की औचक छापेमारी में निजी संस्कारधानी हॉस्पिटल की पोल खुल गयी. कांग्रेस ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.

मध्य प्रदेश के जबलपुर में निजी अस्पताल संचालकों की मनमानी बढ़ गयी है. स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन्स को नजरअंदाज कर धड़ल्ले से अस्पताल खुल रहे हैं. संचालक मरीजों की जिंदगी दांव पर लगाकर अस्पताल में भर्ती कर रहे हैं.

करमेता स्थित संस्कारधानी अस्पताल में अचानक छापेमारी के दौरान चौंकानेवाला खुलासा हुआ. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने बताया कि पंजीयन नवीनीकरण का आवेदन निरस्त होने के बावजूद संस्कारधानी हॉस्पिटल संचालित किये जाने की शिकायत मिली थी.

लाइसेंस के बिना संचालित हो रहा था अस्पताल

बुधवार (28 मार्च) की शाम जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त ररूप से संस्कारधानी अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया. जांच के दौरान हॉस्पिटल में भर्ती 40 मरीजों का इलाज किया जा रहा था. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एसडीएम आधारताल को पत्र लिखकर अवैध हॉस्पिटल के खिलाफ कार्यवाही करने की सिफारिश की है. पिछले दिनों हॉस्पिटल में एक्सपायरी डेट की दवा मरीज को देने से हंगामा मचा था.

जांच के दौरान 40 मरीजों का हो रहा था इलाज

कांग्रेस ने संस्कारधानी हॉस्पिटल के खिलाफ अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर सवाल उठाये. सीएमएचओ डॉ मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान निजी अस्पताल में 40 मरीज भर्ती पाये गये. संस्कारधानी अस्पताल के मैनेजर अंकुर सोनी एवं विकास सिंह से मौके पर पूछताछ की गई.

प्रबंधन को भर्ती मरीजों का उचित इलाज कर डिस्चार्ज करने और नये मरीजों को एडमिट करने पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिये गये. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिश्रा ने बताया कि एसडीएम आधारताल को पत्र लिखकर अवैध तरीके से अस्पताल संचालन पर कार्यवाही करने की अपील की गयी है.

उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से अस्पताल संचालन के खिलाफ किये जा रहे धरना प्रदर्शन की जानकारी भी एसडीएम आधारताल को दी गई है. कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा का कहना है कि प्रशासन की नाक के नीचे लंबे समय से संस्कारधानी हॉस्पिटल चल रहा था. शिकायत मिलने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग आंखे बंद किये रहा. उन्होंने कहा कि मामले में सीधे एफआईआर दर्ज होनी थी.

MP: कांग्रेस नेता नीलेश अवस्थी के BJP में आते ही कलह, MLA अजय विश्नोई ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget