एक्सप्लोरर

IPS Purushottam Sharma VRS: सरकार ने निरस्त किया IPS पुरुषोत्तम शर्मा का VRS एप्लिकेशन, इस सीट से चुनाव लड़ने की है चर्चा

Purushottam Sharma का पत्नी की पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. इस पर सरकार ने सितंबर 2020 में उन्हें निलंबित कर दिया था. इसके खिलाफ वे केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में याचिका दी थी.

Bhopal News: मध्य प्रदेश कैडर के 1986 बैच के आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा ने वीआरएस के लिए आवेदन दिया था. उनके आवेदन को सरकार ने निरस्त कर दिया है. शर्मा के खिलाफ दो विभागीय जांचें जारी हैं. इस वजह से सरकार ने उनता आवेदन निरस्त कर दिया है. इस संबंध में गृह विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किया. उन्होंने वीआरएस के लिए 31 मई को आवेदन किया था. ऐसी चर्चा है कि शर्मा स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति (वीआरएस) लेकर मुरैना जिले की जौरा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. 

कौन हैं आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा

आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात हैं. उन्होंने योग्यता के अनुसार पोस्टिंग नहीं मिलने के कारण वीआरएस की मांग की थी. इसके लिए उन्होंने 31 मई को आवेदन दिया था. 

पुरुषोत्तम शर्मा का पत्नी की पिटाई करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो पर संज्ञान लेकर सरकार ने सितंबर 2020 में उन्हें निलंबित कर दिया था. इस कार्रवाई के खिलाफ शर्मा ने केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में याचिका दायर की थी. न्यायाधिकरण ने मई 2022 में उनको बहाल करने का आदेश दिया था. न्यायाधिकरण के इस आदेश के खिलाफ मध्य प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट चली गई थी. इसकी सुनवाई में शर्मा ने बताया कि उनके निलंबन को बिना नियमों के लगातार बढ़ाया जा रहा है.सुप्रीम कोर्ट ने पुरुषोत्तम शर्मा के पक्ष में फैसला सुनाया था. कोर्ट ने राज्य सरकार की कार्रवाई को निरस्त कर दिया था.

सरकार की किस बात से हैं नाराज

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शर्मा को बहाल कर तो कर दिया गया पर कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई. उन्होंने अपनी बात रखने के लिए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से मिलने का कई बार समय मांगा,पर मुलाकात नहीं हो सकी. अपनी उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था. पुरुषोत्तम शर्मा मध्य प्रदेश संवर्ग के सबसे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं. वे अप्रैल 2024 में सेवानिवृत होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें

Indore News: ODOP में चयनित बांस के उत्पादों की मार्केटिंग के लिए IIM इंदौर ने की स्टडी, किसानों को मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
33 साल का सियासी सफर, डबरा से दतिया तक चला 'दादा' का सिक्का, कौन हैं नरोत्तम मिश्रा जिन्होंने बढ़ा दी BJP की टेंशन?
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
दिल्ली से यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: अखिलेश यादव ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा- PDA अब सहेगा नहीं
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
Lenin OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अखिल अक्किनेनी की 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी 'लेनिन', जानें- पूरी डिटेल्स
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
भारत आ रही 500 KM से ज्यादा रेंज वाली प्लग-इन हाइब्रिड कार, जानिए क्या होगी खासियत?
Embed widget