एक्सप्लोरर

Indore News: गर्मी का बढ़ा प्रकोप तो जू के जानवर भी होने लगे बेचैन, राहत देने प्रशासन की ये तैयारी

Indore News: गर्मी बढ़ते ही मध्य प्रदेश इंदौर के जू में जानवरों को राहत देने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. इस इंतजाम से यहां आने वाले पर्यटक भी संतुष्ट नजर आ रहे हैं.

MP News: इंदौर जू (Indore Zoo) प्रशासन ने बढ़ती गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए तापमान को संतुलित करने का इंतजाम किया है. हर साल की तरह इस साल भी बढ़ती गर्मी के चलते ज़ू प्रशासन ने अलग-अलग जानवरों के लिए अलग-अलग इंतजाम किए हैं. गर्मी के प्रकोप से इंसान के साथ ही जानवर भी हलकान नजर आ रहे हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (Kamla Nehru Prani Sangrahalaya) के प्रबंधन द्वारा गर्मी से जानवरों को बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. 
 
इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में 60 प्रजाति के 600 से ज्यादा वन्यप्राणी हैं. इंदौर में करीब 40 डिग्री तापमान के कारण भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. इसी गर्मी से इंसान के अलावा जानवरों का भी बुरा हाल है. कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के जानवरों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए नगर निगम ने यहां जानवरों के पिंजड़ों में एयर कूलर्स, फव्वारों और जलाशय का इंतजाम किया है. वहीं इस जू में शेर, मार्मोसेट, बंदर, इगुआना, और तोते जहां कूलर की ठंडी हवा का मजा ले रहे हैं तो टाइगर के लिए फव्वारों से गर्मी से राहत दिलाने का इंतजाम किया गया है.
 
हिरण और मोर के लिए पानी के खास इंतजाम
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के इंचार्ज डॉक्टर उत्तम यादव ने बताया कि जब भी गर्मी में तापमान बढ़ता है तो जानवर भी असहज महसूस करते हैं. हालांकि हमने बहुत घना प्लांटेशन किया  लेकिन फिर भी शेर, बाघ, भालू, मार्मोस्ट आदि के कूलर्स के लिए व्यवस्था की गई है. इसके अलावा हिरण और मोर के लिए वॉटर बॉडीज बनाई गई है. नील गाय, चिंकारा और पक्षियों के लिए फाउंटेन का इंतजाम किया गया है. हमारा यही प्रयास है कि इन्हें गर्मी से राहत मिले. कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में आने वाले पर्यटक भी जानवरों के लिए लगाए गए एयर कूलर्स और फाउंटेन देख कर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. उनका  कहना है कि ये इंतजाम जानवरों को गर्मी से राहत देने के लिए बहुत अच्छे हैं. यह बहुत अच्छी पहल है.
 
ये भी पढ़ें-
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget