एक्सप्लोरर

इंदौर में युवक ने छत से कूद कर मौत को लगाया गले

Indore News: इंदौर में एक लाइव वीडियो में एक युवक ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक घटना के समय पास में खड़ा था. युवक के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

Indore Suicide News: इंदौर के लसुड़िया क्षेत्र स्थित बॉयज हॉस्टल के केयर टेकर ने आज छत से कूदकर जान दे दी. छत से कूदकर जान देने का घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो बाद में सामने आई. आत्महत्या का लाइव विडियो सामने आने के बाद लसुड़िया पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है. 

CCTV फुटेज में घटना के वक्त पास में ही एक युवक खड़ा दिखाई दे रहा है लेकिन उसे इस बात का तनिक भी भान नहीं था कि ये घटना घट जाएगी. जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम रवि रामलाल गोचर बताया जा रहा है जो एक बॉयज हॉस्टल में केयरटेकर का काम करता था

छत से कूदकर दे दी जान
आज इंदौर से दिल दहलाने वाला मौत का लाइव वीडियो सामने आया. जहां एक युवक सुसाइड करते हुए लाइव वीडियो में दिख रहा है. युवक ने छत से कूदकर अपनी जान दे दी. सुसाइड की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.

जब्त कर लिया है युवक का मोबाइल 
मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 78 का है, यहां 26 वर्षीय युवक ने छत से कूद कर सुसाइड कर लिया. राजस्थान निवासी युवक रामलाल गोचर बताया जा रहा है. फिलहाल आत्महत्या की वजह अज्ञात है. मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. आत्महत्या का लाइव विडियो सामने आने के बाद लसुड़िया पुलिस मर्ग कायम कर युवक के मोबाइल जब्त कर लिया है.

और इधर हो गया मर्डर
इंदौर में शनिवार देर रात एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया, जिसमें मालवा मिल ब्रिज के पास विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक युवक को चाकू मार दिया. परदेसीपुरा पुलिस के मुताबिक हुकुमचंद कॉलोनी निवासी मृतक रिंकू हार्डिया की हत्या विजयनाथ मराठा ने अपने साथियों मयंक और यश के साथ मिलकर की थी. पुलिस ने दो संदिग्धों यश और मयंक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी विजय अभी भी फरार है. 

आरोपियों ने की हाथापाई 
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपियों ने हाथापाई भी की. इस दौरान आरोपी मयंक के पैर पर भी चाकू का घाव हो गया. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया. मृतक के दोस्त हेमंत ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:15 बजे रिंकू ने उसे फोन किया और कहा कि उसने बहुत शराब पी ली है और ठीक से चल नहीं पा रहा है. उसने मालवा मिल के पास से घर पहुंचाने को कहा. उनके साथ मोनू मराठा और सुरेश मोरे भी थे.

ये भी पढ़ें: Raisen News: बेकाबू डंपर ने कार को मारी टक्कर, हादसे में बीजेपी नेता जयप्रकाश किरार की मौत

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget