एक्सप्लोरर

Indore Water Supply: इंदौर में सारा काम छोड़ कर लें पानी स्टोर, आज इन इलाकों में वॉटर सप्लाई रहेगी प्रभावित

Indore Water Crisis: इंदौर में आसमानी बिजली गिरने और आंधी तूफान की वजह से पंपिंग मशीनें तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इससे शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी.

Indore Water Supply News: इंदौर के लोगों को आज यानी बुधवार (10 अप्रैल) को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा. इसकी वजह यह है कि लाइट के खंभे पर आसमानी बिजली गिरने से जलूद पंपिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है. जिससे नर्मदा परियोजना के पंप बंद हो गए हैं. अपर नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मंगलवार (9 अप्रैल) को शाम 6.57 बजे टीपी कॉलोनी के बाहर 33 केवी सिंगल फीडर लाइन पर लाइट के खंभे पर बिजली गिरने से नर्मदा चरण I, II और III के सभी पंप बंद हो गए. जिससे इंसुलेटर डैमेज हो गया और जंपर जल गए.

कल भी पंपिंग मशीन हुई थी खराब
इससे पहले मंगलवार शाम 4:05 बजे तेज हवा और तूफान के कारण नर्मदा प्रथम चरण और द्वितीय चरण के सभी पंप बंद हो गए थे. तूफान के कारण एक पेड़ की टहनी टूट कर पुराने इंटेक वेल के ग्रिड पर गिर गई. घटना की सूचना मिलते ही निगम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया, मरम्मत का काम शाम 6.25 बजे तक पूरा हो गया और पंप फिर से चालू हो गए. हालांकि, बाद में आसमानी बिजली की घटना के कारण खराबी आ गई. जिसके परिणामस्वरूप जलूद स्टेशन पर सभी पंप बंद हो गए.

खरगोन के जलूद से इंदौर के ओवरहेड पानी की टंकियों तक, पानी पहुंचने में सुबह से रात हो जाती है. शाम को पंप बंद होने और देर रात तक खराब रहने के कारण शहर में ओवरहेड वाटर टैंकों तक पूरी क्षमता से पानी नहीं पहुंचाया जा सका. इसलिए आईएमसी ने कहा कि शहर में आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

इन जगहों पर होगी प्रभावित
अन्नपूर्णा, गांधी हॉल, द्रविड़ नगर, सदर बाजार, छत्रीबाग, सुभाष चौक, अगरबत्ती कॉम्प्लेक्स, लोकमान्य नगर, कॉटन अड्डा, खातीवाला टैंक, उर्दू स्कूल, प्रगति नगर, सीपी शेखर में ओवरहेड पानी की टंकियों से जुड़ी कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी. इसके अलावा नगर, नंदा नगर रोड नंबर 13, महालक्ष्मी नगर, स्कीम नंबर 114 पार्ट 2, स्कीम नंबर 78, स्कीम नंबर 54, सर्व सुविधा नगर, नानक नगर, टूटी प्रेस, खजराना, ईटा भट्टा, ग्रेटर वैशाली, हारून कॉलोनी, रेती मंडी, सिलिकॉन सिटी, तपेश्वरीबाग, रेडियो कॉलोनी और स्कीम नंबर 136 में भी पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा. 

ये भी पढ़ें: Vikram Utsav 2024: जुबिन नौटियाल के गीतों के साथ उज्जैन में विक्रम उत्सव का समापन, CM मोहन यादव ने जलाए दीप

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget