एक्सप्लोरर

इंदौर में 'मेले बाबू ने थाना थाया' नाम का रेस्टोरेंट, दिलचस्प है कहानी, आप भी जानना चाहेंगे

Mele Babu Ne Thana Thaya: रेस्टोरेंट मालिक गौरव पटवा ने बताया कि इस यूनिक नाम के पीछे उनकी मंशा यह थी कि कोरोना काल के दौरान, थोड़ी देर के लिए ही सही, लेकिन यह नाम सुनकर लोग मुस्कुरा देते थे.

Mele Babu Ne Thana Thaya: अपने खान-पान के नाम से जाना जाने वाले इंदौर का एक रेस्टोरेंट अपने अनोखे नाम की वजह से भी चर्चा का विषय बना हुआ है. इस रेस्टोरेंट ने अपने नाम के चलते अलग पहचान बना ली है, जिसे सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है. दरअसल, इंदौर में सर्राफा बाजार और 56 दुकान देश भर में अपनी अलग तरह की पहचान बनाए हुए हैं. वहीं, कई तरह की खाने की वैरायटी भी यहां मिलती हैं. इसी बीच इंदौर में मौजूद एक रेस्टोरेंट अपने अनोखे नाम को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है, जिसका नाम है 'मेले बाबू ने थाना थाया'. 

रेस्टोरेंट के ग्राहक राहुल चौकसे से इस नाम पर चर्चा हुई, तो उनका कहना था कि ओनर ने अपने रेस्टोरेंट को बहुत अच्छा नाम दिया गया है. इस नाम को प्रेमी जोड़े काफी पसंद करेंगे. 'बाबू' शब्द हर लड़की अपने प्रेमी को कहती है या फिर एक मां अपने बेटे को कहती है. इसे सुनकर सभी यंग लोग आना पसंद करेंगे.

बचपन से ही रेस्टोरेंट खोलना चाहते थे गौरव पटवा
वहीं, जब रेस्टोरेंट संचालक गौरव पटवा से रेस्टोरेंट के अनोखे नाम 'मेले बाबू ने थाना थाया' के पीछे की कहानी पूछी गई तो उन्होंने बताया कि वह बचपन से ही यह लाइन सुनते आ रहे हैं और सोचा था कि अगर कभी रेस्टोरेंट खोलते हैं तो यही नाम रखेंगे. गौरव पटवा ने बताया कि उन्होंने बी.कॉम के बाद एमबीए किया और उसके बाद कुछ समय तक प्राइवेट बैंक में नौकरी की. गौरव ने कहा कि जॉब छोड़ने के बाद उनके मन में एक स्टार्टअप करने की बात आई. इसपर दोस्तों ने सलाह दी कि बचपन से जो रेस्टोरेंट खोलना चाहते थे, उसपर काम करो. 

रेस्टोरेंट मालिक गौरव पटवा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही खाना बनाने का शौक था. जब भी दोस्त पार्टी करते थे तो खाना उनसे ही बनवाते थे. वहीं, वह जो भी बनाते थे, सबको पसंद आता था. स्टार्टअप का मन बनाने के बाद सबसे पहले गौरव ने टिफिन सेंटर खोला. वह चलने भी लगा, लेकिन फिर कोरोना काल शुरू हो गया और देश भर में लॉकडाउन लग गया. जब हर कोई परेशान था, तब गौरव ने अपने टिफिन सेंटर का नाम रखा, 'मेले बाबू ने थाना थाया', जिसे काफी पसंद किया गया. 

कोरोना काल में लोगों को खुश करने के लिए रखा नाम
गौरव ने मीडिया को बताया कि यह नाम रखने के पीछे उनकी मंशा यही थी कि जो भी आए वह भले ही कुछ पल के लिए ही सही, लेकिन नाम सुनकर खुश हो जाए. क्योंकि कोरोना ने सभी को तोड़ कर रख दिया था. इसके बाद जब लॉकडाउन खत्म हुआ को उन्होंने टिफिन सेंटर को रेस्टोरेंट बना दिया. लोगों ने भी इस रेस्टोरेंट में आना शुरू कर दिया. 

वहीं, गौरव पटवा ने यह भी बताया कि जिस तरह से इंदौर में 56 दुकान और सर्राफा बाजार पूरे देश भर में चर्चित है, वैसे ही गौरव को अपनी अलग पहचान बनानी है. इसके लिए उन्होंने दोनों जगहों के बीच में अपना रेस्टोरेंट खोला और एक ऐसा नाम दिया जिसे मोबाइल फोन पर कई जोक्स में यूज किया जाता था. इसी के साथ गौरव पटवा ने अपनी एक अलग पहचान बना ली.

यह भी पढ़ें: एमपी: 122 नर्सिंग कॉलेज के पास नहीं है मान्यता, हजारों छात्रों का भविष्य दांव पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget