एक्सप्लोरर

Indore News: पीएम मोदी से मिलीं इंदौर की तनिष्का सुजीत, महज 12 की उम्र में 12वीं पास कर बना चुकी हैं कीर्तिमान

MP News: तनिष्का की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी से कहा कि वह इंदौर की होनहार बेटी का ध्यान रखें और इन्हें आगे बढ़ने में हरसंभव योगदान दें.

Tanishka Sujit Meets PM Modi: महज 12 साल की उम्र में 12वीं पास कर कीर्तिमान रचने वाली इंदौर की तनिष्का सुजीत (Tanishka Sujit) से पीएम मोदी (Narendra Modi) ने मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं. चीफ जस्टिस बनने की इच्छा रखने वाली तनिष्का को 1 अप्रैल को पीएम मोदी से मिलने का मौका मिला. इस अवसर पर उनके साथ उनकी माता अनुभा अवस्थी सहित इंदौर सांसद शंकर लालवानी व मयूर अवस्थी मौजूद रहे.

विदेश में क्यों पढ़ना चाहती हैं, पीएम ने पूछा
पीएम मोदी ने तनिष्का से पूछा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहती हैं. इस पर तनिष्का ने जवाब दिया कि वह मुख्य न्यायाधीश बनना चाहती हैं. पीएम ने तनिष्का का हौसला बढ़ाया और उन्हें सुप्रीम कोर्ट विजिट करने का भी सुझाव दिया. पीएन ने तनिष्का से पूछा कि पढ़ने के लिए विदेश क्यों जाना चाहती हैं?  इस पर तनिष्का ने जवाब दिया किवो अंतरराष्ट्रीय कानूनों के बारे में पढ़ाई करना चाहती हैं ताकि वह एक बेहतर जज साबित हो सकें और अपने शहर सहित देश का नाम रोशन कर सकें.

पीएम बोले- तनिष्का की हरसंभव मदद की जाए
पीएम और तनिष्का के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. पीएन ने तनिष्का से पूछा कि वह डिजिटल फील्ड में क्या करती हैं? इस पर तनिष्का ने जवाब दिया कि वह भारत के बड़े टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में अर्ली कोडर का खिताब जीत चुकी हैं जिससे प्रधानमंत्री काफी खुश हुए और तनिष्का की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री ने इंदौर सांसद शंकर लालवानी से कहा कि वह इंदौर की होनहार बेटी का ध्यान रखें और इसे आगे बढ़ने में हरसंभव योगदान दें.

सबसे कम उम्र की ग्रेजुएट बन जाएंगी तनिष्का
कोरोना के दौरान तनिष्का ने अपने पिता को खो दिया था लेकिन इसके बाद भी तनिष्का ने हौसला नहीं हारा. अभी फिलहाल वह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से बीए एलएलबी की पढ़ाई कर रही हैं. बीए-एलएलबी करने पर वह मात्र 15 वर्ष की उम्र में यानी सबसे कम उम्र की ग्रेजुएट बन जाएंगी.

'तनिष्का ने जताई थी पीएम से मिलने की इच्छा'
बता दें कि तनिष्का की प्रधानमंत्री से मुलाकात करवाने में इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने अहम भूमिका निभाई. सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि वह इससे पहले भी कई बार तनिष्का को सपोर्ट कर चुके हैं. सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि तनिष्का एक अद्भुत बच्ची है और पूरे विश्व में भारत का एवं इंदौर का नाम रोशन कर सकती है. उन्होंने कहा कि तनिष्का ने मानननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी तो मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यालय में तनिष्का की उपलब्धियों के बारे में बताया जिसके बाद पीएम ने मुलाकात का समय दिया. यह सिर्फ तनिष्का के लिए ही नहीं बल्कि पूरे इंदौर के लिए गौरव की बात है.

यह भी पढ़ें:

MP News: कोरोना को लेकर हमीदिया अस्पताल में किया गया मॉकड्रिल, जानिए- व्यवस्थाओं को देखकर क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget