एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी फांसी लगाकर दे दी जान

Indore Suicide: पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना उस समय की है जब बच्चे घर के बाहर खेलने में व्यस्त थे.

MP Suicide: इंदौर (indore) में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. घटना उस समय की है जब बच्चे घर के बाहर खेलने में व्यस्त थे. लेकिन जब वे घर लौटे तो घर में उनकी मां फर्श पर बेसुध पड़ी थी और पिता फंदे पर लटके हुए थे. मामले में अब पुलिस पड़ताल कर रही है. 

मामले की जानकारी देते हुए बाणगंगा थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि शनिवार को आरोपी राम निवारे पिता नसरुलाल निवासी ए सेक्टर बाबू सुपारी फैक्ट्री के पास नरवल कांकड़ का अपनी ही पत्नी रुक्मिणी बाई से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. मामले में आरोपी ने अपनी ही पत्नी रुक्मिणी बाई की घर के बेडरूम में ही हत्या कर दी.

बाद में खुद आरोपी राम निवारे पिता नसरुलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि हत्या की असली वजह पता नहीं चल सकी है. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल भेजा है. घटना की सूचना मिलने पर DCP पंकज पांडे भी मौके पर पहुंचे थे. मामले की जांच की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि पिछले 5 सालों से राम निवारे पिता नसरुलाल का परिवार ए सेक्टर बाबू सुपारी फैक्ट्री के पास झोपड़ी बनाकर यहां रह रहा था. आसपास के लोगों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि इस दौरान आज तक इस परिवार से कोई मिलने नहीं आया. राम निवारे पिता नसरुलाल का परिवार कहां का रहने वाला हैं इस बात का खुलासा भी अभी तक नहीं हो पाया है. पुलिस इस हत्याकांड के मामले में अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है.

इधर एक अन्य मामले में इंदौर में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है. जहां अपराध शाखा ने एक नामी गुंडे को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है, गुंडा एक अनाज कारोबारी की हत्या की फिराक में घूम रहा था. गुंडे ने दस लाख रुपये में अनाज कारोबारी की हत्या की सुपारी लेना कबूला है. अनाज कारोबारी का एक महिला से 50 लाख रुपयों को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था. इधर पुलिस पकडे गए गुंडे से साथियों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है. वही जिस महिला से व्यापारी का विवाद चल रहा था उस महिला और उसके बेटे की भूमिका की पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: WATCH: इंदौर में बंदर को थप्पड़ मारते युवक का वीडियो वायरल, हरकत में आया वन विभाग

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget