एक्सप्लोरर

Indore: जांच के बीच प्रोफेसर डॉ फरहत खान की एक और किताब पर विवाद, जानिए अब क्या है मामला

इंदौर में शासकीय नवीन विधि कॉलेज की विवादित किताब का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि लेखिका की एक और किताब लाइब्रेरी में मिल गई. एबीवीपी ने हिंदू धर्म के बारे में अमर्यादित लेखनी का आरोप लगाया है.

Indore News: शासकीय नवीन विधि कॉलेज की विवादित किताब मामले में अभी जांच पूरी नहीं हो पाई है. मामले की उच्च स्तरीय जांच के बीच कॉलेज की लाइब्रेरी में लेखिका डॉ. फरहत खान की एक और विवादित पुस्तक सामने आई है. शासकीय नवीन विधि कॉलेज में प्रोफेसर डॉ फरहत खान की किताब पर विवाद जारी है. उच्च शिक्षा विभाग की बनाई गई नई कमेटी गुरुवार तक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी. कमेटी की जांच के बीच कॉलेज की लाइब्रेरी में डॉ फरहत खान की एक और विवादास्पद किताब मिली है. किताब का नाम "महिलाएं व आपराधिक विधि" है. बताया जा रहा है कि किताब में कथित तौर पर हिंदू धर्म, हिंदू महिलाओं सहित सनातन धर्म के बारे में विवादास्पद अंश शामिल हैं.

जांच के बीच एक और विवादास्पद किताब आई सामने

आरोप है कि लेखिका ने ब्राह्मण, ठाकुर और गुर्जर समाज पर भी आपत्तिजनक बातें लिखी हैं. एबीवीपी के प्रांत कार्यकारी सदस्य लकी आरिवाल ने बताया कि किताब का प्रकाशन इलाहाबाद के सेंट्रल लॉ पब्लिकेशंस से हुआ है. किताब में हिंदू धर्म, हिंदू महिलाओं सहित सनातन धर्म के बारे में अमर्यादित बातें लिखी हुई हैं. एक जगह लिखा गया है कि भारत में हिंदुओं और मुसलमानों के लगभग एक हजार वर्ष पुराने संपर्क ने एक-दूसरे को प्रभावित किया है. इस्लाम छुआछूत, जाति-प्रजाति का विरोधी है. लेकिन भारतीयकरण होने से मुसलमानों में भी जाति प्रथा का प्रवेश हो गया.

MP: डॉ फरहत खान की विवादित किताब मामले में FIR के बाद सियासत जारी, कांग्रेस सांसद ने कही ये बात

एबीवीपी ने नई कमेटी के सामने दर्ज कराई शिकायत  

एबीवीपी ने किताब के खिलाफ नया मोर्चा खोला है. नई कमेटी के समक्ष भी एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि नई किताब में कन्या भ्रूण हत्या पर लेखिका ने लिखा है कि ब्राह्मण, ठाकुर और गुर्जर काम को ज्यादा करते हैं और अब कन्या भ्रूण हत्या के परिणाम भी भुगत रहे हैं. उनके बच्चों की शादी नहीं हो रही है.  इसके अलावा भी कई और विवादास्पद बातें किताब में शामिल की गईं हैं. एबीवीपी ने प्रमाण और किताब के विवादास्पद अंशों का हवाला देते हुए नई कमेटी को शिकायत दी है. कमेटी के ढुलमुल रवैए को देखते हुए एबीवीपी की मांग मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराने की है. भंवरकुआ थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस के अनुसार विवादास्पद किताब के मामले में 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने चारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget