एक्सप्लोरर

इंदौर में होगा प्लास्टपैक 2025, प्लास्टिक उद्योग से जुड़े 2000 से अधिक एग्जीबिटर्स का लगेगा मेला

Indore News: प्लास्टपैक 2025, भारत का सबसे बड़ा प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन, 9-12 जनवरी 2025 को इंदौर में "प्लास्टिक इंडस्ट्रीज रेडी फॉर फ्यूचर" विषय पर आयोजित किया जाएगा.

MP News: भारत का सबसे बड़ा प्लास्टिक उद्योग सम्मेलन प्लास्टपैक 2025 एक नई ऊंचाई पर पहुंचने के लिए तैयार है. यह महत्वपूर्ण आयोजन 9 से 12 जनवरी, 2025 तक इंदौर के लाभ गंगा एग्जीबिशन सेंटर में होगा. इस वर्ष की थीम है: "प्लास्टिक इंडस्ट्रीज रेडी फॉर फ्यूचर, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, पाइप, एग्रीकल्चर और फार्मा इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी".

प्लास्टपैक 2025 का मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक उद्योग को भविष्य के लिए तैयार करना है. भारतीय प्लास्टपैक फोरम के प्रेसिडेंट सचिन बंसल ने कहा, “यह सम्मेलन प्लास्टिक उद्योग के नवीनतम रुझानों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ इंडस्ट्री के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने का अवसर प्रदान करेगा. इंदौर की स्ट्रेटेजिक लोकेशन और बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ, हमें विश्वास है कि यह कार्यक्रम उद्योग और प्रतिभागियों दोनों को आकर्षित करेगा.”

2000 से अधिक एग्जीबिटर्स के भाग लेने की उम्मीद
इस बार 400 से अधिक कंपनियों और 2000 से अधिक एग्जीबिटर्स के भाग लेने की उम्मीद है. प्रदर्शनी के प्रमुख क्षेत्रों में प्लास्टिक रॉ मटेरियल, एप्लीकेशन, और रिसायकल प्लास्टिक से जुड़े उद्योग शामिल होंगे. रिसेप्शन, रजिस्ट्रेशन, विशाल पार्किंग एरिया, फूड कोर्ट, मेडिकल सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक सिक्योरिटी एंड कंट्रोल कमांड सेंटर भी स्थापित किए जाएंगे.

उम्मीद है कि इस चार दिवसीय आयोजन में 2 लाख से अधिक लोग शामिल होंगे, जिसमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से प्लास्टिक उद्योगपति भाग लेंगे. प्रवेश निःशुल्क रहेगा और इसमें विभिन्न उद्योगों के प्रोफेशनल्स, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज के छात्र शामिल होंगे. 

की जाएगी विशेष सत्र और कार्यशालाएं आयोजित
आयोजन में प्लास्टिक उद्योग की नवीनतम प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का प्रदर्शन होगा. विशेष रूप से, पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें रिसायकल प्लास्टिक और अन्य इको-फ्रेंडली उत्पादों की प्रदर्शनी शामिल होगी. प्लास्टपैक 2025 में सरकारी संस्थाओं द्वारा विशेष सत्र और कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी, जिनमें सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बीआईएस, और म.प्र. प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा परिचर्चा शामिल हैं. इस सम्मेलन के माध्यम से प्लास्टिक उद्योग को नई दिशा मिलेगी और भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
मध्य प्रदेश: शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी तोप उड़ा ले गए चोर, क्रेन-ट्रक लेकर पहुंचे थे 30 बदमाश
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
धार भोजशाला विवाद के बीच क्या आज हो सकेगी जुमे की नमाज? क्या है मौजूदा स्थिति, जानें
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget