एक्सप्लोरर

थम नहीं रही अक्षय कांति बम की मुश्किल, अब जमानत रद्द करने की कोर्ट से मांग

Akshay Kanti Bam News: अक्षय कांति बम 1:30 बजे तक सुनवाई पर इंदौर की कोर्ट में पेश नहीं हुए. 17 साल पुराने मामले में धारा 307 लगवाने वाले जमीन मालिक ने अक्षय कांति बम की जमानत रद्द करने की मांग की है.

Indore News: बीजेपी में जाने के बाद भी अक्षय कांति बम की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. इंदौर कोर्ट से अक्षय कांति बम की जमानत रद्द करने की अपील की गई है. धारा 307 को जुड़वाने वाले जमीन मालिक के आवेदन पर आज (शुक्रवार) कोर्ट सुनवाई करने वाली थी.

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधि नितेश श्रीवास्तव ने 10 मई को अक्षय कांति बम सहित अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे. तारीख मिलने के बावजूद अक्षय कांति बम दोपहर 1:30 बजे तक कोर्ट में पेश नहीं हुए. अक्षय कांति बम के खिलाफ अदालत धारा 307 और 436 मामले की सुनवाई कर रही है. 

17 साल पुराने मामले में धारा 307 लगवाने वाले जमीन मालिक ने अक्षय कांति बम की जमानत रद्द करने की मांग की है. आगजनी की धारा 436 के मामले में भी अदालत सुनवाई करेगी. न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी निधि नितेश श्रीवास्तव ने अक्षय कांति बम सहित अन्य आरोपियों को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए थे. अक्षय कांति बम दोपहर 1:30 बजे तक कोर्ट में पेश नहीं हुए. फरियादी के बयानों को धारा 161 का आधार बनाते हुए खजराना टीआई से मामले की केस डायरी पेश करने के कोर्ट ने निर्देश भी दिए. धारा 428 में अभियुक्तों की अभिरक्षा की अवधि का प्रमाण पत्र भी केस में अटैच करने के लिए कहा गया है.

अक्षय कांति बम की जमानत रद्दे करने की मांग

आपको बता दें साल 2004 में अक्षय कांति बम के परिवार ने लॉ कॉलेज प्रेस कांप्लेक्स के शनिवार दर्पण में शुरू किया था. अक्षय कांति लॉ कॉलेज में आया जाया करते थे. आरोप है कि खजराना में युनूस पटेल की जमीन अक्षय कांति बम ने लेने की कोशिश की. आरोप है कि उन्होंने युनूस पटेल से रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा. आश्वासन दिया गया कि बैंक में रजिस्ट्री रखने के बाद मिलने वाला पैसा आपको मिल जायेगा. अक्षय कांति बम के कहने पर युनूस पटेल ने जमीन की रजिस्ट्री कर दी. बाद में अक्षय कांति बम ने जमीन का नामांतरण अपने नाम कर लिया. युनूस पटेल ने पैसा नहीं देने का आरोप लगाया है. युनूस पटेल का कहना है मामले में अन्य अदालतों से भी हमारे पक्ष में फैसला आ चुका है.

'माफिया- गुंडे दबाव बनाने की कर रहे कोशिश'

अक्षय कांति बम ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हैं. उनका कहना है कि मुझ पर लगाया गया आरोप राजनीति से प्रेरित होकर लगाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेरा केस वर्षों पुराना है. अक्षय कांति बम के मुताबिक फाइल से केस को जबरदस्ती निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैं स्वच्छ राजनीति करने आया हूं और स्वच्छ राजनीति करने के दौरान कुछ कतिपय माफिया और गुंडे मुझ पर बेवजह प्रेशर बनाना चाहते हैं. अक्षय कांति बम कहते हैं कि साजिशकर्ताओं का इतिहास सभी को पता है. 

कांग्रेस आज इंदौर में निकालेगी NOTA के समर्थन में रैली, दिग्विजय सिंह करेंगे अगुवाई

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget