एक्सप्लोरर

Indore Corona News: इंदौर में कोरोना की तीसरी लहर की पीक को लेकर एक्सपर्ट्स ने किया ये बड़ा दावा, पढ़ें डिटेल

Indore Corona News: सोमवार को जारी बुलेटिन में कोरोना के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर आई. जनवरी माह के दूसरे हफ्ते से लगातार कोरोना संक्रमण में भारी वृद्धि होती दिखाई दी थी.

Indore Corona News: मध्यप्रदेश के सबसे ज्यादा संक्रमण प्रभावित क्षेत्र इंदौर में अब कोरोना की तीसरी लहर से बड़ी राहत मिलती दिखाई दे रही है. विशेषज्ञों ने दावा किया है जनवरी माह के मध्य से अंतिम दिनों तक संक्रमण की दर 27 फीसद से ज्यादा हो गई थी, अब घटकर 3.54 रह गई है. सोमवार को जारी बुलेटिन में कोरोना के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर आई. जनवरी माह के दूसरे हफ्ते से लगातार कोरोना संक्रमण में भारी वृद्धि होती दिखाई दी थी. 23 जनवरी को रिकॉर्ड तोड़ कोरोना के 3372 मरीज केवल इंदौर में ही सामने आए थे.

इंदौर में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 5406 

बताया जा रहा था कि नया वेरिएंट ओमिक्रोन के कारण वायरस का फैलाव तेजी से हो रहा है. हालांकि तब भी राहत की बात थी कि संक्रमण की जद में आने वाले मरीजों को गंभीर लक्षण नहीं हो रहा था. यही वजह है कि संक्रमित ज्यादातर लोग घरों में रहकर ही ठीक हो रहे थे. अब कोरोना का प्रभाव थमता दिखाई दे रहा है. शनिवार को संक्रमित 589, रविवार को 391, सोमवार को घटकर 335 मरीज सामने आए. एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 5406 हो चुकी है. इनमें से करीब 99 फीसदी लोग होम आइसोलेशन में रहकर स्वस्थ्य हो रहे हैं. आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डॉ. निशांत खरे का दावा है कि कोरोना की तीसरी लहर से हम उबभर चुके हैं. उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर लगभग जा चुकी है. पिछले महीने से ओमिक्रोन के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी थी.

विशेषज्ञों का दावा तीसरी लहर का पीक जा चुका

पिछले दो हफ्तों की पॉजिटिविटी दर देखी जाए तो माना जा सकता है कि तीसरी लहर का पीक जा चुका है. ओमिक्रोन को तेजी से फैलनेवाला बताया जा रहा था और तेजी से फैला जरुर लेकिन तीव्रता नहीं आई. डेल्टा का पीक लंबे समय तक रहा लेकिन ओमिक्रोन का पीक कम समय का था. यही कारण है कि जितना तेजी से फैल रहा था, उतना ही तेजी से कम हो रहा है. अरविंदो हॉस्पिटल के डॉ रवि डोसी ने बताया कि संक्रमण दर कम हुआ है. मौसम के बेहतर होने का भी फायदा मिला है. कुछ गिनती के गंभीर रूप से मरीज आ रहे हैं. मरीजों में या तो डेल्टा की आशंका लग रही है या बीए 2 वेरिएंट की. बाकी ओमिक्रोन से पीड़ित मरीज घर पर ही स्वस्थ हो रहे हैं. अरविन्दो हॉस्पिटल में केवल 5 मरीज ही इलाजरत हैं, जिसमें से 2 सीरियस हैं. लेकिन सही है कि तीसरी लहर का पीक अब जा चुका है. फिलहाल डॉक्टरों ने दावा किया है कि इंदौर शहर सहित देश में तीसरी लहर का पीक खत्म हो चुका है. आम जनता के लिये राहत की बात जरुर है लेकिन अब भी सावधानी को नजरअंदाज नहीं करना है.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर थमा, 10 फरवरी को 11 ज़िलों की 58 सीटों वोटिंग

Karnataka Hijab Row: कर्नाटक में हिजाब विवाद को लेकर क्या कुछ बोले असदुद्दीन ओवैसी? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget