एक्सप्लोरर

Indore News: सात महीने पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिख दी ये चौंकाने वाली बात

Indore Couple Suicide: इंदौर में 7 माह पहले ही शादी कर खुशहाल जीवन बिता रहे पति-पत्नी ने ज़हर खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है.

Indore Newly Married Couple Suicide: इंदौर में एक पति-पत्नी ने ज़हर खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया है. दोनों की शादी 7 माह पूर्व हुई थी. मंगलवार रात को दोनों ने अपने घर पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं, अपनी मौत के जिम्मेदार हम खुद हैं, किसी को परेशान ना किया जाए. दरअसल नव दम्पत्ति के आत्महत्या का यह मामला इन्दौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप का है, जहां रहने वाले सूर्य प्रकाश गुप्ता और अंजलि गुप्ता ने मंगलवार देर रात ज़हर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची लसुड़िया पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में इन्दौर के एम वाय अस्पताल भर्ती कराया, जहां देर रात उपचार के दौरान पहले तो पति ने दम तोड़ा फिर सुबह होते होते इलाज के दौरान पत्नी की भी मौत हो गई. 

7 महीने पहले हुई थी शादी

परिजनों के मुताबिक दोनों की शादी 7 माह पूर्व हुई थी. मृतक सूर्य प्रकाश गुप्ता कोटक महिंद्रा बैंक में कार्यरत थे. परिजनों ने यह भी बताया कि सात महीने पहले दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी और दोनों अपार्टमेंट में अकेले ही रहते थे. फिलहाल क्या खाया, कैसे यह सब हुआ, इसकी जानकारी नहीं है.

सुसाइड नोट में लिखी ये बात

वहीं लसुड़िया पुलिस की मानें तो मंगलवार रात थाने पर सूचना मिली थी कि सिंगापुर टाऊनशिप में एक नवदम्पति ने ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की है, जिन्हें उपचार के लिए एम वाय हॉस्पिटल ले गए. फिलहाल दोनों के आत्महत्या करने का कारण सामने नहीं आया है, लेकिन मौके से एक सुसाईड नोट बरामद हुआ है, जिसमें साफ तौर पर लिखा है कि हम अपनी मर्जी से जान दे रहे हैं और हमारी मौत के जवाबदार हम स्वयं हैं. पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर और परिजनों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस ने पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी में भिजवा दिया है. वहीं घटना के बाद से ही दोनों के परिजन सदमे में हैं.

यह भी पढ़ें-

Bipin Rawat Helicopter Crash: राहुल गांधी, नितिन गडकरी और ममता बनर्जी समेत कई नेताओं ने हादसे पर जताया दुख, जानें किसने क्या कहा है

कैटरीना कैफ विकी कौशल की शादी में बनेंगी ये स्पेशल मिठाई, सोने के वरक लगे लड्डू होंगे खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget