एक्सप्लोरर

Indore News: विद्युत व्यवस्था में इनोवेशन! CCMS से कंट्रोल होगी स्ट्रीट लाइट, बिल में होगी बचत

Indore News: इंदौर नगर निगम ने स्काडा सिस्टम के तहत शहर की स्ट्रीट लाइट को केंद्रीय नियंत्रण और निगरानी प्रणाली (CCMS) से जोड़ा है. इससे बिजली के बिल में 2.72 करोड़ की बचत होगी.

Indore Nagar Nigam News: इंदौर नगर निगम विद्युत विभाग द्वारा शहर की स्ट्रीट, कॉलोनी एवं उद्यानों में लगी स्ट्रीट लाइट का स्काडा सिस्टम के तहत  सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम (CCMS)‌ का लाइव डेमोस्ट्रेशन जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी की मौजूदगी में सिटी बस ऑफिस में किया गया. इंदौर शहर में स्काडा के तहत शहर कॉलोनी एवं उद्यानों में लगी लाइट को CCMS (सेंट्रललाइस्ड कन्ट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम) पैनल के जरिए कंट्रोल किया जायेगा.

इस मौके पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर नगर निगम ने बिजली की बचत के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के सभी चौराहे बगीचे और कॉलोनियों को CCMS के माध्यम से डिजिटल एप से कंट्रोल करने का डेमो देखा गया है. यह सिस्टम इंदौर को डिजिटल इंदौर बनाने के क्रम में बेहतर कदम है. उन्होंने कहा कि आगामी 4 महीने में पूरे शहर की बिजली व्यवस्था को डिजिटल प्लेटफार्म पर किया जाएगा.

लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से हो सकता है कंट्रोल 
बिजली प्रभारी जीतू यादव ‌ने बताया कि CCMS सिस्टम से बिजली के बिल में करीब 2.72 करोड़ की बचत होगी.‌ यह सिस्टम लैपटॉप एवं मोबाइल के माध्यम से कंट्रोल हो सकता है जिसके द्वारा शहर कॉलोनी एवं उद्यानों में लगी स्ट्रीट लाइट को CCMS ( सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम) पैनल के द्वारा कन्ट्रोल रुम,  लैपटॉप से और मोबाइल से भी कंट्रोल कर सकेंगे.

फ़िलहाल 1 लाख 42 हजार लाइट्स से शहर है रौशन 
नगर निगम इन्दौर द्वारा 4x24, 2x24, 1x28, SVL, MH लाइट्स को LED लाइट्स में कन्वर्ट किया गया है. एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमि. (EESL) द्वारा लगाई गई 78.245 लाईट्स स्मार्ट सिटी और नगर निगम के जरिये एक्स्ट्रा 64 हजार LED लाइट्स लगवाई गई. फ़िलहाल 1 लाख 42 हजार लाइट्स से शहर रौशन है. ट्रेडिशनल लाइट्स के जरिये 10216 KW बिजली प्रतिमाह खर्च होती थी. जिसका 2.64 करोड़ महीने का बिल बिजली कंपनी को दिया जाता था. LED लाईट लगाने के बाद बिजली बिल 10216 KW से घटकर लगभग 4039 KW पर रह गया है. 

LED लाइट्स के लगाने के बाद 6177 KW बिजली का खर्च कम हुआ है. जिससे 22.66 लाख महीना और साल की करीब 2.72 करोड़ की बचत होगी. अब निगम इसी कड़ी में CCMS पैनल लगाने जा रहा है. फिलहाल अलग अलग मौसम के हिसाब से मैन्यूअली या टाईमर कन्ट्रोल के जरिये टाइम सेट कर लाइट्स को ऑन/ऑफ करना पडता है. अब शहर की सभी स्ट्रीट लाईट्स को स्काडा सिस्टम से जोड़ा जा रहा है. शहर कॉलोनी एवं उद्यानों में लगी स्ट्रीट लाइट को CCMS (सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम) पेनल के द्वारा कन्ट्रोल रुम, लैपटॉप से और मोबाइल से भी कन्ट्रोल कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: बाबा महाकाल की तीसरी सवारी में डमरू वादन का बनेगा विश्व रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget