एक्सप्लोरर
बाबा महाकाल की तीसरी सवारी में डमरू वादन का बनेगा विश्व रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें
Ujjain News: सीएम मोहन यादव के आह्वान पर सावन की तीसरी सवारी में 1500 डमरू वादक विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे. वे महाकाल लोक और सवारी में भस्म आरती की धुन पर डमरू बजाएंगे.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आह्वान पर भगवान महाकाल की सवारी में विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है. सावन मास के तीसरे सोमवार 5 अगस्त को निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह, उमंग और भक्ति का दृश्य और अधिक विहंगम होगा. सवारी में 1500 डमरू वादक भस्म आरती की धुन पर डमरू वादन कर विश्व कीर्तिमान रचेंगे. भोपाल और उज्जैन के डमरु वादक के दल द्वारा महाकाल लोक के शक्तिपथ और सवारी में विशेष प्रस्तुति दी जाएगी.
1/6

डमरू वादकों द्वारा महाकाल लोक के शक्तिपथ पर प्रातः 11 बजे विशेष प्रस्तुति दी जाएगी. जिला प्रशासन और महाकाल प्रबंध समिति द्वारा डमरू वादन के कार्यक्रम की समुचित तैयारियां सुनिश्चित की गई है. डमरू वादकों के दलों को महाकाल प्रबंध समिति की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया गया हैं. जिसकी रिहर्सल भी की गई.
2/6

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा महाकाल की सवारी में उत्साह और आकर्षण को और अधिक बढ़ाने के क्रम में जनजातीय कलाकारों की प्रस्तुति, 350 जवानों के पुलिस बैंड की प्रस्तुति के बाद अब बाबा महाकाल की सवारी में डमरू वादन का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है.
Published at : 04 Aug 2024 08:50 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
क्रिकेट
इंडिया

























