एक्सप्लोरर

Indore News: चुनाव खत्म होते ही निगम कमिश्नर का एक्शन, भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों को किया निलंबित

Indore News: कांग्रेस की चेतावनी के बाद इंदौर नगर निगम ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. सतीश गुप्ता को निलंबित कर ट्रेचिंग ग्राउंड से अटैच किया गया है और कमलेश की सेवा समाप्त कर दी गई है.

Indore Municipal Corporation News: इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने कहा एक ही कांग्रेस के द्वारा दी गई चेतावनी के कारण आज नगर निगम के दो अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है. अभी भी अधिकारी घोटाला करने वाले ठेकेदार को बचाने में लगे हुए हैं. आज नगर निगम आयुक्त के द्वारा एक मामले में दोषी पाए गए नगर निगम के अधिकारी सतीश गुप्ता को निलंबित कर ट्रेचिंग ग्राउंड पर अटैच कर दिया गया है. इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. इसके अतिरिक्त उप यंत्री कमलेश शर्मा की सेवा समाप्त कर दी गई है.

चौकसे ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा निगम आयुक्त के कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था. उस समय पर प्रभारी आयुक्त सिद्धार्थ जैन को एक ज्ञापन देकर कहा गया था कि कुंदन नगर में गड़बड़ी करने वाली फर्म सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में दोषी इस क्षेत्र के जोनल कार्यालय के तत्कालीन अधिकारी सतीश गुप्ता तथा उप यंत्री कमलेश के खिलाफ सात दिन में कार्रवाई की जाए अन्यथा कांग्रेस फिर से आंदोलन करेगी.

ये दी चेतावनी
कांग्रेस के द्वारा दी गई इस चेतावनी का असर यह हुआ कि आज नगर निगम आयुक्त के द्वारा सतीश गुप्ता को निलंबित कर ट्रेचिंग ग्राउंड पर अटैच कर दिया गया है. इसके साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. इसके अतिरिक्त अप यंत्री कमलेश शर्मा की सेवा समाप्त कर दी गई है.

चौकसे ने कहा कि कांग्रेस की मांग के आधार पर यह कार्रवाई जरूर हो गई है लेकिन अभी भी नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी ठेकेदार को बचाने में लगे हुए हैं. यही कारण है कि इस ठेकेदार फर्म के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इसके साथ ही इस फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है. इस फर्म को अब तक जो 1.5 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है. उसके पूरे कामकाज का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाना चाहिए.

ये था प्रदर्शन
नगर निगम के जोन क्रमांक 14 के वार्ड क्रमांक 79 में मात्र 40 लाख रुपए का काम करने वाले ठेकेदार को 1.5 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिए जाने के मामले में जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर बीते दिनों इंदौर शहर कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा नगर निगम के मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया था. इस कॉलोनी की अलग-अलग गलियों में सड़क निर्माण के लिए नगर निगम के द्वारा सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर को ठेका दिया गया. आरोप है कि ठेकेदार फर्म के द्वारा मात्र कुछ लाख रुपए का काम किया गया और निगम के लेखा विभाग में अधिकारियों से मिलीभगत कर 1.45 करोड़ रुपए का बिल लगा दिया गया.

कांग्रेस ने कहा की अब जब मामला उजागर हुआ तब सड़क बनाने की कोशिश करने की नौटंकी की जा रही है. यह पूरा कार्य जन कार्य विभाग के अंतर्गत किया गया. इस मामले में ठेकेदार फर्म के द्वारा इस जोनल कार्यालय के जोनल अधिकारी सतीश गुप्ता और सब इंजीनियर कमलेश के साथ मिलकर इस खेल को अंजाम दिया गया. इस खेल में निगम के मुख्यालय में स्थित जनकार्य विभाग के अधिकारी भी शामिल थे. इस मामले में उल्लेखनीय तथ्य यह है कि पिछले कुछ सालों के दौरान मात्र तीन जोनल कार्यालय के क्षेत्र में कार्य करने वाले इस ठेकेदार को नगर निगम के द्वारा 15 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि का भुगतान किया गया है.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election Result: मध्य प्रदेश में BJP ने मारी क्लीन स्वीप, फिर भी इन 13 सीटों पर घटा वोट शेयर

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget