एक्सप्लोरर

Indore Mock Drill: इंदौर में आतंकियों से निपटने के लिए मॉल में हुआ मॉक ड्रिल, पूरे इलाके में मच गई खलबली

Indore Mock Drill: इंदौर के सबसे पुराने मॉल में अफरा-तफरी के बीच एटीएस और बीडीडीएस स्कॉड ने मोर्चा संभाला और पूरे मॉल की जांच की. वहीं मॉल के बाहर सड़क पर ट्रैफिक को भी रोक दिया गया.

Indore Mock Drill: देशभर में इन दिनों त्योहारी सीजन की रौनक है. वहीं दूसरी ओर केरल (Kerala) से निकली पीएफआई (PFI) की चिंगारी से भी माहौल गरमाया हुआ है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) से भी पीएफआई के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर सभी जगह स्थानीय पुलिस और स्पेशल सेल अलर्ट मोड पर है. इसी का परिणाम है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों, मॉल्स और बाजारों में चौकसी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी सूरत में दहशतगर्द और आतंकी संगठन अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में कामयाब न हो सके.
 
इसी को देखते हुए पुलिस चौकसी और प्रबंधन की तैयारियों को लेकर इंदौर में एक अनूठा प्रयोग किया गया, जिसके तहत पुलिस ने एक मॉक ड्रिल की. इंदौर के सबसे पुराने मॉल में अफरा-तफरी के बीच एटीएस और बीडीडीएस स्क्वॉड ने मोर्चा संभाला और पूरे मॉल की जांच की. वहीं मॉल के बाहर सड़क पर ट्रैफिक को भी रोक दिया गया. दरअसल देश के सबसे स्वच्छ शहर में कानून व्यवस्था और सुरक्षा का ध्यान रखने के साथ ही किसी भी अप्रिय स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए इंदौर पुलिस ने सोमवार सुबह एटीएस के साथ मिलकर ट्रेजर आईलैंड मॉल में मॉक ड्रिल की. इस दौरान एक तरफ का यातायात बंद रखा गया. मॉक ड्रिल के दौरान पूरे ट्रेजर आईलैंड मॉल में सुबह से ही एटीएस और बीडीडीएस ने संभाला मोर्चा लिया था.
 
 
9 बजे मॉल में घुसे आतंकी!
शहर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखने के साथ ही त्योहारी सीजन पर कानून व्यवस्था के विपरीत किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए एटीएस और पुलिस की स्थिति जांचने के लिए यह मॉक ड्रील एम.जी. रोड स्थित ट्रेजर आईलेंड में की गई. यहां आज सुबह 9 बजे से ही इंदौर पुलिस का भारी अमला, एटीएस और बीडीएस स्कवाड के साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैयार थीं. इसके पहले इंदौर के ट्रेजर आईलैंड मॉल में सुबह 9 बजे आतंकी घुसने की खबर को मॉक ड्रील के लिहाज से फैलाया गया. इसके बाद मॉल सहित पूरे इलाके में खलबली मच गई. मौके पर एटीएस और बीडीडीएस के साथ ही पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया. वहीं कुछ देर बाद लोगों को पता चला कि यह तो आतंकी गतिविधियों से निपटने के लिए इंदौर पुलिस ने मॉक ड्रिल की थी.
 
इंदौर पुलिस कमिश्नर की ओर से चलाया जा रहा अभियान
सोमवार से आने वाले दिनों में त्योहारों को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर के प्रमुख और बड़े मॉल में इस तरह से अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की आतंकी गतिविधियों से आसानी से निपटा जा सके. यह अभियान मॉल, भीड़-भाड़ वाली जगह पर आने वाले त्योहारों को देखते हुए संपन्न किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इंदौर पुलिस, बीडीडीएस टीम के साथ लगातार लगातार जारी रखेंगी, ताकि किसी भी प्रकार की आतंकी गतिविधियों से निपटा जा सके.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget