एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में पुलिस ने 200 सीसीटीवी फुटेज की मदद से मोबाइल चोर गैंग का किया भंडाफोड़, 31 लाख के लूटे हुए मोबाइल के साथ 3 गिरफ्तार

इंदौर की भवरकुआ पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अंतराष्ट्रीय मोबाइल चोर गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों के पास से 69 मोबाइल फोन सहित 1 एक्टिवा सहित 31 लाख का माल जब्त किया गया है.

MP Crime News: मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर (Indore) शहर में मोबाइल चोरी की शिकायतें आम हो चली है. वहीं राहगीरों से मोबाइल झपट कर फरार होने वाली अंतर्राजीय मोबाईल चोर गैंग को पकड़ने में इंदौर पुलिस ने सफलता हासिल की है. इंदौर की भवरकुआ पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए अंतराष्ट्रीय मोबाइल चोर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों से ब्रांडेड कम्पनियों के चोरी व लूट किये हुए 69 मोबाइल फोन सहित एक एक्टिवा कीमत करीब 31 लाख का माल जब्त किया गया है.

200 सीसीटीवी की मदद ली गई
एडिशनल डीसीपी प्रशांत चौबे ने प्रेस वार्ता कर बताया की भवरकुआ पुलिस को एक फरयादी ने मोबाइल लूट की शिकायत दर्ज करवाई थी कि तीन इमली चौराहे पर बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीन कर फरार हो गए है. इस पर पुलिस द्वारा बदमाशों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई और घटना स्थल से जुड़े हुए क्षेत्र के करीब 200 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद फरयादी द्वारा बताए गए हुलिये के बदमाश एक्टिवा पर सवार वारदात की नियत से तीन इमली रिंग की तरफ रोड पर घुमते हुए दिखाई दिए. 

आरोपी की पहचान
पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम प्रिंस गोडवानी, सन्नी उर्फ संतोष कुदवानी और प्रदीप माधवानी बताया. वहीं पकड़े गए तीनों बदमाशों ने चोरी और लूट किए गए मोबाइल फोन को प्रदीप माधवानी द्वारा मोबाइल के पार्ट्स को खोलकर खुले बाजार और अन्य राज्यों में सप्लाई कर दिया करते थे.

दुबई, नेपाल से जुड़े तार
वहीं डीसीपी द्वारा बताया गया की पकड़े गए बदमाशों के तार अंतराष्ट्रीय गैंग दुबई और नेपाल से भी जुड़े हुए हैं. वहीं पकड़े गए तीनों बदमाशों से ग्रामीण क्षेत्र और इन्दौर से चोरी व लूट किये हुए नामी कंपनी के करीब 69 मोबाइल के साथ एक एक्टिवा भी जब्त की गई है. जप्त किए गए माल की कीमत 31 लाख रुपये बताई गई है. फिलहाल पकड़े गए बदमाशों से पुलिस चोरी के मोबाइल के बारे में पूछताछ कर रही है जहां आने वाले दिनों में और भी बड़े मोबाइल चोर गैंग का खुलासा पुलिस द्वारा किया जा सकता है.

ये भी पढ़े-

Jabalpur: बिशप पीसी सिंह ने अवैध कमाई से खरीदी थीं लग्जरी कारें, EOW ने पांच कारों को किया जब्त

Mahakal Lok Inauguration: महाकाल लोक के उद्घाटन पर पूरे राज्य में आयोजन की तैयारी, नर्मदा के घाटों पर विशेष आरती और दीपदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget