एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में 'सिजोफ्रेनिया' बीमारी से पीड़ित युवक को बाप-बहन लगते थे दुश्मन, उतारा मौत के घाट

Indore Crime News: बाप और बहन की हत्या करने वाला आरोपी पुलिन सीजोफ्रेनिया नामक बीमारी से ग्रसित है. इस बीमारी में व्यक्ति को यह भ्रम होता है कि, हर कोई उसका दुश्मन है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक सिरफिरे बेटे ने अपने पिता और बहन को मौत के घाट उतार दिया. जानकारी के अनुसार, हत्यारा बेटा मानसिक रोगी है और उसका कुछ दिनों से इलाज भी चल रहा था. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दरअसल, घटना की जानकारी 36 घंटों बाद तब हुई जब अपने पिता और बहन की खोज में निकली दूसरी बेटी क्षमा ने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने पहले आसपास खोजबीन शुरू की, उसके बाद कमरे का ताला तोड़ा. वहीं जैसे ही घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा गया पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं. पुलिस ने देखा कि, अंदर एक कमरे में खून से लथपथ दो लाशें पड़ी हुई थी और दोनों के चेहरों पर एक चादर डाली गई थी. पुलिस को समझने में जरा भी देर नहीं लगी कि, मामला हत्या का है. 

कमरे में ही पड़ी थी लाश

इस मामले में संयोगितागंज थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रिटायर्ड कर्मचारी और 76 वर्षीय किशोर धामंडेय और रमा अरोरा, जिनकी उम्र 53 साल है. दोनों के 36 घंटे पुराने शव एक फ्लैट में मिले हैं. शुरुआती जांच में पता चला है कि, ये हत्या उसके ही 43 वर्षीय बेटे पुलिन द्वारा सिर पर वार करके की गई है. पुलिस ने बताया कि, हत्यारा बेटा पुलिन अपने पिता किशोर के साथ ही रहता था, जबकि उनकी बहन क्षमा खातीवाला टैंक निवासी हैं. क्षमा रविवार को अपने पिता से मिलने गई थी और नीचे गार्ड ने उन्हें बताया कि, पिता और बहन ऑटो से कहीं गए हैं. इस वजह से उसे लगा कि, वह अस्पताल गए होंगे और वह निश्चित हो गई, लेकिन जब काफी देर तक उनका पता नहीं चला तो क्षमा ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में की. 

आरोपी को ऐसी बीमारी थी, जिससे सब उसको दुश्मन लगते थे

इसके बाद पुलिस ने छानबीन के बाद फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो कमरे में पिता और बहन की लाश पड़ी हुई थी. आरोपी ने दोनों लाशों को चादर से ढक दिया था. बताया जा रहा है कि, हत्या अलग-अलग कमरों में की गई थी. पुलिस ने बताया कि, आरोपी पुलिन सीजोफ्रेनिया नामक बीमारी से ग्रसित है. इस बीमारी में व्यक्ति को यह भ्रम होता है कि, हर कोई उसका दुश्मन हैं. नवलखा के वसुधैव कुटुम्बकम अपार्टमेंट में रहने वाले रिटायर्ड बैंक अफसर की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. इधर बताया जा रहा है कि, सिजोफ्रेनिया से ग्रसित पुलिन लोगों के सामने आने पर अपना चेहरा अखबार या किसी भी दूसरी चीज से छुपा लेता था, ताकि लोग उसे देख न सकें.

पुलिन काफी आक्रामक भी था और उसके व्यवहार से उसकी मां भी परेशान थी. इस वजह से वह सिलिकॉन सिटी में अब अलग रहने लगी थी. पुलिन पहले भी अपने पिता पर हमला कर चुका है. परिजनों का कहना था कि, वह पिछले कुछ दिनों से ज्यादा परेशान कर रहा था और कुछ महीने पहले ही रिहैब सेंटर से वापस आया था. पोल ने इन दिनों दवाई खाना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उसकी हालत और खराब हो रही थी.

MP Election 2023: 'शिवराज सिंह कितना ही झूठ बोल लें लेकिन 27 लाख किसान...', छिंदवाड़ा में बोले कमलनाथ

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget