एक्सप्लोरर

नए साल के पहले दिन लोकायुक्त की कार्रवाई, इंदौर में सहायक संचालक को रिश्वत लेते दबोचा

Indore News: अचानक हुई कार्रवाई से मत्स्य उद्योग के सहायक संचालक का रंग उड़ गया. लोकायुक्त ने ट्रैप कर सहायक संचालक को दबोच लिया है. सहायक संचालक फरियादी से रिश्वत ले रहा था.

MP News: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस की भ्रष्टाचार के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इंदौर में नए साल के पहले दिन बड़ा एक्शन हुआ है. मत्स्य उद्योग के सहायक संचालक को पांच हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने धर दबोचा.

सहायक संचालक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि बड़वानी जिले के राजपुर में रहने वाले महेश दिलवारे ने शिकायत की थी. शिकायतकर्ता का कहना था कि मत्स्य उद्योग जिला बड़वानी के सहायक संचालक नारायण प्रसाद रैकवार की तरफ से पांच हजार की रिश्वत मांगी गई है.

सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई. लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप दल का गठन कर सहायक संचालक को रिश्वत लेते रहेंगे हाथ पकड़ लिया. शिकायतकर्ता को पांच हजार रुपये के साथ भेजा गया था. सहायक संचालक को पांच हजार लेते समय लोकायुक्त पुलिस ने दबोच लिया. अचानक हुई कार्रवाई से रैकवार के चेहरे का रंग उड़ गया. लोकायुक्त ने आरोपी सहायक संचालक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. फरियादी महेश दिलवारे ने साल 2013 में 10 साल के लिए तालाब का पट्टा लिया था.

नए साल पर सहायक संचालक लोकायुक्त के शिकंजे में

मामला राजापुर जनपद पंचायत का है. तालाब में फरियादी मछली पालन का कार्य करता है. 85 हेक्टेयर पट्टा समिति के माध्यम से लिया गया था. पट्टे की लीज अवधि अब समाप्त हो गई है. रिन्यूअल कराने के लिए उसने बडवानी कलेक्टर को आवेदन दिया. आवेदन में त्रुटि बताकर कलेक्टर ने पट्टे को निरस्त कर दिया.

दोबारा प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई. मामले में अदालत से स्थगन आदेश ले लिया गया. स्थगन का जवाब देने के नाम पर आरोपी नारायण प्रसाद रिश्वत की मांग कर रहा था. नए साल के पहले दिन लोकायुक्त की सक्रियता से भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. 

ये भी पढ़ें-

Indore News: साल बदल गया है क्या आपने अपना पासवर्ड बदला? देखिए इंदौर पुलिस की एडवाइजरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
'जब नेहरू RSS को खत्म नहीं कर सके तो...', BJP सांसद जनार्दन मिश्रा का बयान चर्चा में
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
विदिशा: कभी नदी पार कर पढ़ने जाते थे बच्चे, HC के दखल के बाद मिला स्कूल
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget