एक्सप्लोरर

Indore Online Fraud: खुद को CISF का जवान बताकर चपत लगाना चाहता था ठग, कोई ना पहचाने इसलिए अपनाया ये तरीका

Indore News: इंदौर से सटे महू सैन्य क्षेत्र में एक अनोखा मामला आया है. ठग ने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताकर एक दूकानदार को चपत लगाने की कोशिश की. दूकानदार की सूझबूझ से वो घटना को अंजाम नहीं दे पाया.

Indore News: इंदौर शहर में लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं. जहां जालसाज रोज नए-नए प्रयोग कर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं. अब जालसाज क्षेत्र की रेकी कर क्षेत्र से जुड़े हुए तथ्यों पर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने का रास्ता निकाला है. ऐसा ही एक धोखाधड़ी का मामला इंदौर के महू क्षेत्र से आया है जहां पर वो सीआईएसएफ का जवान बनकर चपत लगाना चाहता था. 

इंदौर से सटे महू सैन्य क्षेत्र का मामला

दरअसल इंदौर से सटे महू सैन्य क्षेत्र में एक धोखाधड़ी के प्रयास का मामला सामने आया है. हालांकि धोखाधड़ी के मामले तो सामने आते रहते है लेकिन यह मामला कुछ अलग और हटकर है.

क्या था पूरा मामला

मामला यह है कि एक फेमस नाश्ता दुकानदार को पहले तो 50 मटर कचोरी, 20 समोसा, 50 प्लेट पोहा के ऑर्डर व्हाट्सएप पर दिया गया. अपनी पहचान के लिये उसने अपना सीआईएसएफ का आइडेंटिटी कार्ड भी डाला कि यह मेरा आईडी कॉर्ड है में सीआईएसएफ में पदस्थ हूं. उसमें कहा गया कि सवेरे यह आर्डर तैयार कर भेजवा दें. गनीमत रही की दुकानदार की सूझबूझ से जालसाज धोखाधड़ी करने में नाकाम साबित हुआ.

इस नंबर से आया था कॉल

बता दे कि महू के कनाड रोड पर कमल कसेरा की बसंत कचोरी नामक प्रसिद्ध दुकान है. जहां पर कमल कसेरा के फोन पर 31 जनवरी सोमवार रात को मोबाइल नंबर 8890892894 से कॉल आता है. उसने अपने आप को सीआईएसएफ का नायक बताया और नाम अजीत कुमार बताया. फिर दुकानदार को 50 मटर कचोरी, 20 समोसे और 50 प्लेट पोहे का ऑर्डर दिया और कहा कि वह सुबह 10:00 बजे इसे लेने आएगा. दुकानदार कमल कसेरा ने ऑर्डर के मुताबिक माल तैयार कर दिया लेकिन जब वह सुबह नहीं आया तो उसने नंबर पर फोन करके पूछा.

सूझबूझ से जालसाज धोखाधड़ी करने में हुआ नाकाम

जालसाज जो अपने आप को सीआईएसएफ बता रहा था उसने दुकानदार से बिल मांगा. उसने कहा कि वह QR कोड से पैसा नहीं दे पा रहा है इसलिए तुम अपना एटीएम कार्ड का फोटो भेज दो मैं यहां से पैसा डलवा देता हूं और समान उठवा लेता हूं. इतना सुनते ही दुकानदार चौंकन्ना हो गया और उसने एटीएम का फोटो भेजने से मना कर दिया. जिसके बाद से ही जालसाज का मोबाइल बन्द आ रहा है. इसके बाद से दोबारा उसका फोन नहीं आया. 

दुकानदार कमल कसेरा ने दी जानकारी

वहीं दुकानदार कमल कसेरा के अनुसार यह उसकी धोखाधड़ी करने के साजिश थी जो सीआईएसएफ का जवान बनकर आईडी डाल रहा है और फैमेली फोटो भी डाला है. उसके द्वारा अपने फोन नम्बर पर आइडेंटिटी कार्ड भी डाल रखा है निश्चित ही यह फर्जी कॉल था. उसने देखा होगा कि यह सैन्य क्षेत्र है जिसका फायदा उठाकर उसने यह तरकीब निकाली है. हालांकि यह महुँ में यह पहला मामला नही है जिसमे सैन्य अधिकारी बनकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया हो

हालांकि दुकानदार द्वारा महू पुलिस को कोई लिखित शिकायत तो नही की गई लेकिन यह पुलिस और महू आर्मी को इसे गंभीर विषय मानते हुए एक्शन लेकर जांच पड़ताल की जरूरत है. इस बार तो दुकानदार की सूझबूझ से धोखाधड़ी नहीं हुई लेकिन आगे से कोई जालसाज किसी को शिकार न बना सके.

ये भी पढ़ें-

MP Board Exam 2022: दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, एग्जाम में इन प्रोटोकॉल का करना होगा पालन

Shahdol Rape Case: मासूम से रेप के दोषी को मिली उम्र कैद की सजा, बिस्किट का लालच देकर की थी दरिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget