एक्सप्लोरर

इंदौर के इस मंदिर में शादी समारोह की इजाजत किसने दी? बवाल के बाद प्रबंधक बर्खास्त

Indore News: इंदौर संभाग के आयुक्त दीपक सिंह ने मंदिर के प्रबंधक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं और एक अनुविभागीय अधिकारी से ऐसे देवालयों से जुड़ी सरकारी इकाई का प्रभार छीन लिया है.

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर में करीब 200 साल पुराने गोपाल मंदिर में विवाह समारोह के आयोजन पर बवाल मचने के बाद प्रशासन ने सोमवार को इस मामले की जांच का आदेश देने के साथ ही मंदिर के प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया और राजस्व विभाग के एक अधिकारी से देवालयों से जुड़ी सरकारी इकाई का प्रभार छीन लिया.

गोपाल मंदिर में विवाह समारोह आयोजित 

अधिकारियों ने बताया कि इंदौर के राजबाड़ा क्षेत्र के उस गोपाल मंदिर में रविवार को एक विवाह समारोह आयोजित किया गया, जिसका केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से पुनरुद्धार किया गया है. चश्मदीदों के मुताबिक, इस समारोह के लिए मंदिर परिसर में विशेष साज-सज्जा की गई और वैदिक पद्धति से शादी की रस्में अदा किए जाने के साथ ही मेहमानों के लिए भोज का इंतजाम किया गया.


इंदौर के इस मंदिर में शादी समारोह की इजाजत किसने दी? बवाल के बाद प्रबंधक बर्खास्त

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भगवान कृष्ण के ऐतिहासिक मंदिर में इस आयोजन से आम भक्तों को दर्शन में परेशानी हुई और मंदिर परिसर के आस-पास यातायात बाधित हुआ.

ऐतिहासिक विरासत से जुड़े मंदिर में शादी की मंजूरी किसने दी? 

मंदिर में विवाह समारोह के आयोजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं. लोग कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सवाल कर रहे हैं कि शहर की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े इस मंदिर में विवाह समारोह के आयोजन को मंजूरी आखिर कैसे दे दी गई?

सोशल मीडिया पर एक कथित रसीद भी सामने आई है, जिसमें इस मंदिर का प्रबंधन करने वाले ‘‘संस्थान श्री गोपाल मंदिर’’ को विवाह समारोह के संबंध में राजकुमार अग्रवाल नाम के व्यक्ति की ओर से 25,551 रुपये का भुगतान किए जाने का जिक्र है. सरकारी सील वाली इस रसीद पर 29 जुलाई 2024 की तारीख दर्ज है. अधिकारियों ने बताया कि गोपाल मंदिर में रविवार को हुए विवाह समारोह की जानकारी मिलने पर एक अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) को इस मामले की जांच का आदेश दिया गया है.

उन्होंने बताया कि इंदौर संभाग के आयुक्त (राजस्व) दीपक सिंह ने गोपाल मंदिर के प्रबंधक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं और राजस्व महकमे के एक अनुविभागीय अधिकारी से ऐसे देवालयों से जुड़ी सरकारी इकाई का प्रभार छीन लिया है. अधिकारियों के अनुसार, सिंह ने जिला प्रशासन को गोपाल मंदिर के प्रबंधन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश तय करने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाने के निर्देश भी दिए हैं.

इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) दिव्यांक सिंह ने बताया कि 19वीं शताब्दी के होलकरकालीन गोपाल मंदिर का स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पुनरुद्धार किया गया है और इस पर करीब 13 करोड़ रुपये की लागत आई है.

इतिहासकार जफर अंसारी ने बताया कि गोपाल मंदिर का निर्माण तत्कालीन होलकर राजवंश की राजमाता कृष्णा बाई होलकर ने वर्ष 1832 में 80,000 रुपये की लागत से कराया था. उन्होंने कहा, ‘‘गोपाल मंदिर होलकरों के शासन के दौरान खासकर परमार्थ गतिविधियों का बड़ा केंद्र रहा था. इस मंदिर में विवाह समारोह का आयोजन बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसे आयोजनों से इस ऐतिहासिक विरासत को नुकसान पहुंच सकता है.’’

ये भी पढ़ें- Jalore: जादू टोना के नाम पर सोने के आभूषण ठगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश में पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget