एक्सप्लोरर

इंदौर में जीतू पटवारी के समर्थक पर नशे में फायरिंग करने का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore Firing News: इंदौर शहर में बीती रात हुई फायरिंग की घटना के बाद सियासत तेज हो गई है. इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है.

Indore News Today: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बीती रात एक व्यक्ति ने सरेआम सार्वजनिक स्थान पर गोलीबारी कर दी. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसकी वीडियो वायरल होते ही पूरे शहर में दहशत फैल गई.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने वाला व्यक्ति कथित रूप से स्थानीय नेता जीतू पटवारी का समर्थक बताया जा रहा है. आरोपी ने घटना स्थल पर कई राउंड फायरिंग की. इस गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है. 

नशे में आरोपी ने किया था फायरिंग
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान प्रमोद रघुवंशी के रुप में हुई, वह मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का समर्थक बताया जा रहा है. 

आरोपी ने सिल्वर स्प्रिंग फेस- 2 में नशे की हालत में हवाई फायरिंग किया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी खुलेआम गोलियां फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा है. पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने क्या कहा?
इस संबंध में क्षेत्र के डीसीपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि प्रमोद रघुवंशी ने देर रात शराब के नशे में हवाई फायर किया था. उन्होंने बताया कि कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड के जरिये की गई शिकायत के आधार पर प्रमोद रघुवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

डीसीपी विनोद कुमार मीणा के मुताबिक, आरोपी के पासे से 315 बोर की लाइसेंसी बंदूक और खाली कारतूस बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गार्ड के जरिये जानकारी दी गई है कि आरोपी इस तरह की घटना पहले भी अंजाम दे चुका है.

बीजेपी ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना
इस घटना की वीडियो वायरल होने के बाद सियासत भी तेज हो गई है. मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने आरोपी प्रमोद रघुवंशी और मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ उनकी फोटो सहित सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया है.

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने वीडियो जारी करते हुए इसे कांग्रेस का आतंक बताया है. उन्होंने जीतू पटवारी से सवाल पूछा कि वह इस मामले में कब तक मौन रहेंगे और क्या अपने समर्थक प्रमोद रघुवंशी को पार्टी से निष्कासित करेंगे? 

ये भी पढ़ें: BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार थामेंगे शिवसेना का हाथ? CM शिंदे से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget