एक्सप्लोरर

BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार थामेंगे शिवसेना का हाथ? CM शिंदे से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

MP News: सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है. इस मुलाकात के बाद डोडियार के शिवसेना में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद से प्रदेश में शुरू हुई दलबदल की राजनीति का सिलसिला अभी भी थमा नहीं है. इस बीच मध्य प्रदेश के सैलाना से भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) से मुलाकात की. अब इस मुलाकात की फोटो ने राजनीति गलियारों में हलचल पैदा कर दी है.  

वहीं इस वायरल फोटो में शिवसेना के प्रदेशाध्यक्ष लखन सिंह पंवार भी नजर आए. लखन सिंह ने इस फोटो को लेकर कहा कि यह मुलाकात कुछ दिन पहले हुई थी. उन्होंने विधायक कमलेश्वर डोडियार के सीएम से मिलने का दावा तो किया, लेकिन इसके पीछे की वजह उसने ही पूछने को कहा. वहीं प्रदेशाध्यक्ष पंवार ने बाप विधायक कमलेश्वर डोडियार के शिवसेना ज्वाइन करने की अटकलों पर कहा कि पार्टी में आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत है. 

पार्टी ने जून में डोडियार को दिया था नोटिस
फिलहाल वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन अब कमलेश्वर डोडियार की सीएम शिंदे से इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं. इसको लेकर राजनीतिक जानकार बीएपी पार्टी में टूट होने के कयास लगा रहे हैं. बता दें विधायक कमलेश्वर डोडियार को उनकी ही पार्टी भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने जून महीने में कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

BAP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्या कहा?
इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिए गए नोटिस का जवाब नहीं देने पर पार्टी से बाहर किए जाने की बात कही गई थी. वहीं अब इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत का कहना है कि उन्हें विधायकों की मुलाकात के बारे में कोई जानकारी नहीं है. जब तक विधायकों से बात नहीं होगी, तब तक इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

'15 वोट मैंने डाले... कांग्रेस एजेंट बैठने नहीं दिए', BJP सांसद के सामने कार्यकर्ता ने किया दावा, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget