एक्सप्लोरर

Indore Fire: इंदौर के सरकारी कैंसर अस्पताल में लगी आग, सिकाई मशीन से स्पार्क की आशंका

Fire in Indore Cancer Hospital: बताया जा रहा है कि सिकाई करने वाली मशीन में स्पार्क की वजह से अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.

Indore News: इंदौर के एमवाय अस्पताल के पास बने शासकीय कैंसर अस्पताल के बेसमेंट में बुधवार शाम आग लग गई. आगजनी की घटना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. वहीं, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. बताया जा रहा है कि सिकाई करने की मशीन में स्पार्क होने के कारण ये आग लगी है. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आगजनी से कोई जनहानि नहीं हुई है. इधर आग से कितना नुकसान हुआ उसका आकलन किया जा रहा है.

कैंसर अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर रमेश आर्य ने बताया कि जहां आग लगी वो इलाका पूरी तरह से खाली है और सिर्फ धुआं दिखाई दे रहा है. वहीं अधीक्षक ने कहा कि घटना के वक्त अस्पताल में कैंसर के 60 मरीज भर्ती थे. फिलहाल सभी मरीज सुरक्षित हैं.

चिंगारी से अचानक भड़की आग
इंदौर के सरकारी कैंसर अस्पताल में उस समय आग लग गई जब अस्पताल में काम चल रहा था. यहां मशीन से उठी चिंगारी के कारण अचानक से आग भड़क गई. काफी देर तक कर्मचारियों को यह समझ नहीं आया कि यह आग किस जगह लगी है, लेकिन जब धुआं उठते हुए दिखाई दिया तो समझ में आया कि कैंसर अस्पताल के बेसमेंट से यह धुआं उठ रहा है. जैसे ही कर्मचारियों ने धुआं उठते हुए देखा तुरंत आग बुझाने के लिए उपकरण लेकर सभी कर्मचारी बेसमेंट में पहुंचे. 

60 मरीज अस्पताल में थे मौजूद
वहीं फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने पानी डालकर आग को बुझाया. बताया जा रहा है कि जिस समय अस्पताल में आग लगी, उस समय तकरीबन 60 मरीज उपचार के लिए वहां भर्ती थे. अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक सभी मरीज सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: MP News: 'राक्षस' वाले बयान पर रणदीप सुरजेवाला की बढ़ी मुश्किल, इंदौर में परिवाद दायर, कोर्ट ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget