एक्सप्लोरर

Indore: आंदोलन की राह पर मध्य प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी के कर्मचारी, जानें क्या हैं मांगें और आगे की रणनीति?

MP News: देवी अहिल्या सहित प्रदेश के सभी विश्विद्यालय के कर्माचारियों ने 9 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. इसमें प्रदेश के सभी विश्विद्यालयों के संघ और कर्मचारी शामिल हो रहे हैं.

Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (Devi Ahilya University) के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करने वाले कर्मचारी सातवें वेतनमान से पेंशन, छठे वेतनमान से 212 प्रतिशत महंगाई राहत, स्थाई कर्मचारियों को वेतन, कुलसचिव पद पर विश्वविद्यालय सेवा के अधिकारी की पदस्थापना की मांग करते हुए आंदोलन कर रहे हैं.

इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में विश्वविद्यालय कर्मचारियों की इकाई ने अपनी नौ सूत्रीय मांगों को लेकर बिगुल फूंक दिया है. कर्मचारी संघों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करते हुए पहले दिन काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया, अपनी मांगो को लेकर कर्माचारी काली पट्टी बांध कर अगले दो दिनों तक प्रदर्शन करेंगे. 

प्रदेश विश्वविद्यालयों के संघ 9 सूत्री मांगों को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन

विधानसभा चुनावों से पहले 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने आज से चरणबद्ध ढ़ंग आंदोलन शुरू किया. मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय पेंशनर्स संघ के तत्वावधान में प्रदेश के विश्वविद्यालयों के सभी कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हो रहे हैं.

ये हैं प्रमुख मांगे

कर्मचारियों की मांग और प्रदर्शन की रणनीति के बारे में डीएवीवी गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के सचिव रमेश कुशवाहा ने बताया है कि, कर्मचारी सातवें वेतनमान से पेंशन देने, छठे वेतनमान से प्रदाय पेंशन में राज्य कर्मचारियों के अनुसार 212 प्रतिशत महंगाई राहत देने, 2007 के बाद नियुक्त स्थाई कर्मी कर्मचारियों को शीघ्र वेतन भुगतान करने, कुलसचिव के पद पर विश्वविद्यालय सेवा के अधिकारी की पदस्थापना जैसी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने आज इन्हीं मांगों को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन भी किया, ये प्रदर्शन मांगे पूरी होने तक जारी रहेंगी. 

2 जून से कर्माचारी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

कर्मचारियों ने बताया कि स्थाई कर्मी के शीघ्र नियमितीकरण, वर्ष 2005 के बाद नियुक्त नियमित कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने, विशेष कार्य भत्ते का भुगतान करने, विश्वविद्यालय कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने की भी कर्मचारियों की मांगे हैं. विश्विद्यालय कर्मचारी अगले दो दिन तक काली पट्टी बांधकर काम करने के बाद 17 से 25 मई तक एक एक घंटा कार्य का बहिष्कार व विरोध प्रदर्शन, 26 मई को 5 घंटे तक काम का बहिष्कार किया जाएगा. 29 मई से 1 जून तक 6 घंटे तक कार्य बहिष्कार होगा और 2 जून से पूरी तरह काम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी.
 

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश के लिए खुशखबरी! कोरोना वायरस अब विदाई की ओर, सिर्फ इतने हैं एक्टिव मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
CJP Protest: दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
दिल्ली लाठीचार्ज पर चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया, 'मर्यादाएं अगर लांघी…'
Students Protest: लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
लाठीचार्ज के बाद लौट रहे RAF जवानों को देखकर CJP प्रदर्शनकारियों ने बजाईं तालियां, वीडियो वायरल
Embed widget