एक्सप्लोरर

इंदौर में फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत, खेत मालिक समेत तीन लोग गिरफ्तार

Indore News: वन विभाग को संदेह है कि ये फंदे जंगली सुअर और खरगोश जैसे छोटे जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए थे. एसडीओ ने बताया कि तेंदुए की मौत के मामले की विस्तृत जांच जारी है.

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक खेत में लगाए गए फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में खेत मालिक समेत तीन लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

विभाग के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) कैलाश जोशी ने बताया कि मानपुर के जंगली इलाके में एक खेत में लगाए गए फंदे में फंसा तेंदुआ गुरूवार (19 अप्रैल) को मृत पाया गया था. उन्होंने बताया कि इस फंदे में तेंदुए की गर्दन फंस गई थी और दम घुटने से उसकी मौत हो गई थी.

12 फंदे लगाए गए थे
उन्होंने बताया कि इस मामले में खेत के मालिक रामचंद्र पाटीदार, बटाईदार किसान राहुल पाटीदार और चौकीदार विकास भाटिया को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया. जोशी ने बताया कि मौके के मुआयने पर पाया गया कि इस खेत के किनारे की बाड़ पर 12 फंदे लगाए गए थे जिन्हें मोटरसाइकिल के क्लच के तार से तैयार किया गया था.

शिकार के लिए लगाए थे
उन्होंने कहा कि वन विभाग को संदेह है कि ये फंदे जंगली सुअर और खरगोश जैसे छोटे जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए थे. एसडीओ ने बताया कि तेंदुए की मौत के मामले की विस्तृत जांच जारी है.

कार्रवाई की जाएगी कार्रवाई
डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी के मुताबिक एक पंचनामा  तैयार किया गया और घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और बाद में नियमानुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया. तेंदुआ मादा था और लगभग पांच साल का था.  डीएफओ ने बताया कि जंगली जानवरों के प्रवेश को रोकने के लिए फार्म की सीमा पर 12 फंदे लगाए गए हैं. खेत मालिक और खेत पर काम कर रहे मजदूरों को बुलाया गया है. हमने मामला दर्ज कर लिया है. तेंदुए की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.

 ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा सीट के लिए भरा नामांकन, पत्नी ने किया विजय तिलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget