एक्सप्लोरर

इंदौर में DIG की कार पर हमला, लोहे की रॉड से हेडलाइट फोड़ी, ड्राइवर को दी धमकी, 2 गिरफ्तार

Indore News: इंदौर में दो युवकों ने डीआईजी की गाड़ी पर ओवरटेकिंग के विवाद के चलते लोहे की रॉड से हमला किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है.

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में डीआईजी की गाड़ी रोड रेज का शिकार हो गई. यहां पर दो युवकों ने ओवरटेक करने की बात पर एक शासकीय कार पर हमला बोल दिया. कार में ड्राइवर सहित डीआईजी भी मौजूद थे. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, 'मिनी मुंबई' कहे जाने वाले इंदौर में अपराधों पर लगाम कसने के लिए पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू है. इसके बावजूद पुलिस का खौफ बदमाशों में नजर नहीं रहा. अब पुलिस अधिकारियों पर भी हमला बोला जा रहा है. हमले की यह वारदात शनिवार (26 अक्टूबर) दोपहर की है, जब नारकोटिक्स विभाग के डीआईजी महेशचंद्र जैन अपने ड्राइवर आरक्षक सूरज यादव के साथ अपनी शासकीय कार से जा रहे थे. 

हाई स्पीड में आरोपी ने कार को मारी टक्कर
रेड सिग्नल होने से ड्राइवर ने कार रोकी तो उनके पीछे यश अरोड़ा अपनी कार में साथी के साथ रुक गया. ग्रीन सिग्नल होते ही डीआईजी के चालक ने जैसे ही कार आगे बढ़ाई, वैसे ही आरोपी यश ने स्पीड में उनके पीछे से कार निकालनी चाही. इस दौरान दोनों कारें टकरा गईं, जिसको लेकर विवाद की स्थिति बनी.

तोड़-फोड़ के बाद ड्राइवर को दी मारने की धमकी
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि खबर मिलते ही खजराना टीआई मनोज सेंधव भी बल लेकर मौके पर पहुंचे थे. जांच में सामने आया कि कार में सवार यश और अर्जित ने ओवरटेक की बात को लेकर विवाद किया. शासकीय कार के आगे गाड़ी खड़ी कर लोहे की रॉड से कार पर हमला किया गया. हेड लाइट फोड़ी गई और ड्राइवर को जान से मारने की धमकी दी गई. 

आरोपी यश अरोड़ी की कार भी जब्त
डीआईजी जैन अपने ड्राइवर के साथ खजराने पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी कार चालक यश अरोड़ा और साथी अर्जित के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार लिया. अब आरोपियों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, और एक्सीडेंट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और उनकी कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है. अब आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

यह भी पढ़ें: MP: सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार का दिवाली गिफ्ट! DA में हुई इतनी बढ़ोतरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget