एक्सप्लोरर

Diwali 2023: दिवाली के बाद यहां होता है युद्ध, एक-दूसरे पर फेंके जाते हैं अग्निबाण, 200 साल पुरानी परंपरा में इसबार भी 35 हुए घायल

Diwali: इस बार भी हिंगोट युद्ध में 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए. देपालपुर में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है. देवनारायण मंदिर के मैदान में दिवाली के दूसरे दिन ये युद्ध एक खेल की तरह खेला जाता है.

Indore News: इंदौर (Indore) के नजदीक देपालपुर (Depalpur) में 200 साल पुरानी परंपरा के तहत सोमवार को हिंगोट युद्ध का आयोजन किया गया, जहां कलंगी और तुर्रा के बीच हिंगोट के जरिए एक दूसरे पर हमले किए गए. इस परंपरा के चलते करीब 35 लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार उपलब्ध कराया गया. एक दूसरे के ऊपर अग्निबाण से हमला करने वाले इस खेल में निशाना लगाकर तीर फेंके जाते हैं. इस खतरनाक खेल में हर साल कई लोग जख्मी हो जाते हैं. बावजूद इसके परंपरा लगातार चली आ रही है.

इस बार भी हिंगोट युद्ध में 35 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इलाके में यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है. देवनारायण मंदिर के मैदान में दिवाली के दूसरे दिन हिंगोट युद्ध एक खेल की तरह खेला जाता है. इसमें दो गुट होते हैं. एक का नाम कलंगी और दूसरे का नाम तुर्रा होता है. हिंगोट नारियल जैसा कठोर फल होता है, जो हिंगोलिया के पेड़ पर फलता है. यह आकार में नींबू जैसा गोल होता है, जो छह से आठ इंच तक लंबा होता है. इसे अंदर से खोखला कर इसमें बारूद भर दिया जाता है. इसके एक सिरे पर बारूद भरकर बत्ती लगा दी जाती है.

एक दूसरे पर अग्निबाण से करते हैं हमला
वहीं दूसरे सिरे को मिट्टी से बंद कर दिया जाता है. फिर बत्ती में आग लगाते हैं और फिस इसे बांस की पतली लकड़ी से जोड़कर फेंका जाता है. इंदौर में हर साल दिवाली के दूसरे दिन ये खतरनाक खेल खेला जाता है. ये पंरपरागत और अंधविश्वास का खेल है. इसमें योद्धाओं का आग के गोलों से आमना-सामना होता है और अग्निबाण से योद्धाओं पर हमला किया जाता है. हर बार की तरह इस साल भी हिंगोट खेलने के लिए दो टीम एक मैदान में जुटीं और एक दूसरे पर जलते हुए तीर फेंके. जलते हुए यह तीर दिवाली की रात छोड़ जाने वाले रॉकेट की तरह दिखते हैं.

खेल के दौरान जलते हुए तीरों से खुद को बचाने के लिए योद्धा हाथों में ढाल पकड़ कर रखते हैं. चूंकि ये 200 साल पुरानी परंपरा है, इसलिए पुलिस और प्रशासन भी खेल के आयोजन में शामिल होते हैं और भीड़ बेकाबू न हो, इसके पूरे इंतजाम किए जाते हैं. दिन ढलने के साथ यहां लोगों की भीड़ बढ़ती जाती है, क्योंकि अंधेरे में इस खेल का रोमांच और बढ़ जाता है. खेल में शामिल लोगों की सुरक्षा और भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस मौजूद रहती है.

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण में बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, PM मोदी समेत ये दिग्गज करेंगे चुनावी सभा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget