एक्सप्लोरर

इंदौर में विधायक समर्थक की गुंडागर्दी, पुलिसवालों के सामने कैफे संचालक की बेरहमी से पिटाई

Indore Crime News: मध्य प्रदेश के इंदौर में कैफे संचालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठ रहे हैं.

Indore MLA Supporter Beat Up Cafe Operator: मध्य प्रदेश में भोपाल के बाद इंदौर में भी सियासी रसूख की बानगी देखने को मिली है. प्रदेश के इंदौर में एक विधायक समर्थक की गुंडागर्दी सामने आई है. विधायक के समर्थक ने मामूली विवाद के बाद एक कैफे संचालक की बुरी तरह पिटाई कर दी. उसने एक दो नहीं बल्कि सात सात पुलिसवालों के सामने कैफे ऑपरेटर युवक को बल्ले से मारा. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. 

विधायक के समर्थक ने घमंड में चूर होकर कैफे संचालक को बल्ले से जमकर पीटा और उसे घायल कर दिया. ये पूरा मामला इंदौर के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र का है. जहां एक मामूली विवाद में इंदौर के एक विधायक के समर्थक आरोपी ने चाय चौकी कैफे एंड रेस्टोरेंट कैफे संचालक आशीष वाजपेयी की जमकर मारपीट कर दी.

इंदौर में कैफे संचालक की पिटाई का वीडियो वायरल

इंदौर में कैफे संचालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस विधायक समर्थक को थाने ले जाने के बजाय कैफे संचालक को उठाकर थाने ले गई. पीड़ित आशीष वाजपेयी ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि रंगपंचमी पर उसके दो कर्मचारियों ने शाम को कैफे खोला था. बस इसी बात पर पास में रहने वाला कपिल हार्डिया आया और विवाद करने लगा. उसने खुद को विधायक मधु वर्मा का परिचित भी बताया. 

मारपीट की शिकायत भंवरकुआ थाने पर की गई. वहां से सात पुलिसवाले भी कैफे पर आए लेकिन पुलिसवालों के सामने ही कपिल ने उसके कर्मचारी आकाश की बुरी तरह पिटाई कर दी.

विधायक मधु वर्मा का समर्थक है आरोपी?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कपिल हार्डिया नामक युवक कथित तौर पर राऊ से विधायक मधु वर्मा का समर्थक बताया जा रहा है. कहा ये भी जा रहा है कि विधायक मधु वर्मा के दबाव में पुलिस ने कपिल हार्डिया के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की है. यह आरोप कांग्रेस ने पुलिस पर लगाए हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में वैधानिक कार्रवाई करने की बात कहती नजर आ रही है. लेकिन सीसीटीवी फुटेज में जिस तरह से विधायक समर्थक कैफे संचालक की पिटाई करता नजर आ रहा है और पुलिस चुपचाप खड़ी है उससे कई सवाल उठ रहे हैं.

विधायक और पुलिस ने क्या कहा?

इंदौर में कैफे संचालक से मारपीट के मामले में विधायक मधु वर्मा का कहना है कि दोनों ही पक्ष उनके परिचित हैं और विवाद साउंड सिस्टम को लेकर हुआ था. कैफे संचालक से बात हुई है. वहां कोई गुंडागर्दी जैसा मामला नही है. इस पूरे मामले में भंवरकुआं थाना के प्रभारी राजकुमार यादव का कहना है कि गुंडागर्दी और मारपीट की शिकायत लेकर शिकायतकर्ता थाने आए हैं. मामले में जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में एक्टिव हुए BJP के स्टार कैंपेनर्स, चुनावी प्रचार के लिए जेपी नड्डा और स्मृति ईरानी करेंगे दौरा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget