एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का सीएम मोहन यादव पर तंज, बोले- मुख्यमंत्री अपने नाम...

Congress Protest in Indore: नीट-यूजी, ‏MP नर्सिंग घोटाले और IMC फर्जी बिल घोटाले को लेकर इंदौर में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. कांग्रेस नेताओं ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

Indore News Today: पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को 'फर्जी डॉक्टर' बताया है.

इस मौके पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा. उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय का नाम लिए बिना उन्हें 'भ्रष्टाचार का डॉक्टर' बताया.

सज्जन सिंह वर्मा का सीएम पर तंज
नीट-यूजी घोटाले और आईएमसी फर्जी बिल घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, "मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने नाम में डॉक्टर लगाते हैं, लेकिन वह फर्जी हैं. असली डॉक्टर तो इंदौर में हैं."

उन्होंने तंजिया अंदाज में कहा, "वे भ्रष्टाचार के डॉक्टर हैं और अब उन्हें ऐसा विभाग भी मिल गया है." वर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स डे असली डॉक्टरों के लिए नहीं, बल्कि इन फर्जी डॉक्टरों के लिए है.

वर्मा ने नर्सिंग कॉलेज घोटाला, फर्जी बिल घोटाले और अन्य को लेकर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. इससे पहले शहर कांग्रेस ने सोमवार (1 जुलाई) को रीगल चौराहे पर पेपर लीक और नर्सिंग कॉलेज घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन किया.

इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने की ये मांग
इंदौर के शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि सरकार ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. अधिकांश सरकारी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हो रहे हैं और करोड़ों छात्रों का भविष्य खतरे में है. 

उन्होंने कहा, " वे मध्य प्रदेश में पेपर लीक और नर्सिंग कॉलेज घोटाले के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं."

'सरकार की गलतियों को करते रहेंगे उजागर'
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस सप्ताह यह उनका दूसरा विरोध प्रदर्शन है. कांग्रेस नेता के मुताबिक, उन्होंने दो दिन पहले ही निगम घोटालों पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया था.

विरोध प्रदर्शन को लेकर को कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अब हमने नर्सिंग घोटाले और पेपर लीक पर विरोध प्रदर्शन कर रहे है. कांग्रेस नेताओं ने कहा, "हम लगातार सरकार की गलतियों को उजागर करेंगे और जनता को आगाह करते रहेंगे." 

ये भी पढ़ें: Jabalpur Murder: शादी से किया इनकार तो ले ली जान, पढ़ें सनकी आशिक की एक तरफा प्रेमकहानी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget