एक्सप्लोरर

Indore: कैम्पस में नहीं मिली होली की इजाजत, प्रिंसिपल समेत 150 लोगों को बनाया बंधक

Professors Held Hostage in College: इंदौर में छात्र नेताओं को एक गलती के कारण बड़ी सजा भुगतनी पड़ी है. होली के आयोजन के चक्कर में उन्होंने कॉलेज प्रशासन से ही दुश्मनी मोल ले ली.

Indore News: इंदौर के एक कॉलेज को चार छात्र नेताओं को निष्कासित करना पड़ गया. उसकी वजह बहुत ही हैरान करने वाली है. इन छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर में होली मनाने की इजाजत ना दिए जाने पर महिला प्रिंसिपल और प्रोफेसर समेत 150 लोगों को बंधक बना लिया था. यह जानकारी कॉलेज के अधिकारी ने दी है. 

यह घटना सोमवार को गवर्मेंट होल्कर साइंस कॉलेज में हुई. इसके बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए. कॉलेज की प्रिंसिपल अनामिक जैन ने कहा कि अनुशासन समिति ने चार छात्र नेताओं को घटना के संबंध में निष्कासित कर दिया है और उनसे ट्रांसफर सर्टिफिकेट लेने के लिए कहा गया है. जिला प्रशासन ने अपनी जांच में चारों छात्रों को दोषी पाया था. 

अंदर चल रही थी मीटिंग, गेट बंद कर बिजली काटी

जांच रिपोर्ट के हवाले से अधिकारियों ने बताया कि स्टूडेंट्स ने 23 फरवरी को एक पोस्टर लगाया था जिसमें बिना प्रिंसिपल की इजाजत लिए सात मार्च को होली आयोजित करने की बात कही गई थी. आदेश मिलने पर पोस्टर को हटा दिया. चार छात्र नेताओं ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया और कॉलेज के यशवंत हॉल पहुंच गए. और बाहर से बंद कर दिया और इतना ही नहीं पावर सप्लाई भी बंद कर दिया. 

हंगामे के कारण हॉल में फंसे रहे स्टाफ

जांच में इसे अनुशासनहीन व्यवहार करार दिया गया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा की गई. जब स्टूडेंट्स ने यशवंत हॉल को बाहर  से बंद किया तब वहां एक बैठक चल रही थी जिसमें 150 लोग मौजूद थे. इस बैठक में प्रिंसिपल, प्रोफेसर और कॉलेज के अन्य स्टाफ भी थी. छात्रों के हंगामे के कारण वे आधे घंटे उसमें फंसे रहे. 

कॉलेज में कुछ स्टूडेंट्स ने 7 मार्च को 'होल्कर का होली फेस्ट' आयोजित करने का मन बनाया था जिसके लिए 150 रुपये एंट्री फीस थी. इसमें डीजे परफॉर्म करता और रेन डांस होता. इसको सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाला कोचिंग क्लास स्पॉन्सर कर रहा था. कॉलेज प्रशासन द्वारा अनुमति ना दिए जाने के बाद भी स्टूडेंट्स ने पोस्टर लगा दिया था.

ये भी पढ़ें- 'अगर यूनियन कार्बाइड के कचरे में जहर नहीं है तो...', जीतू पटवारी ने दी मोहन यादव सरकार को बड़ी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget