एक्सप्लोरर

Indore News: BJP-कांग्रेस ने बाबरी विध्वंस के कार सेवकों को किया याद, निगम परिषद में लगे 'जय सियाराम' के नारे

Madhya Pradesh News: देश भर में 6 दिसंबर यानी अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. नगर निगम में 'जय-जय सियाराम' के नारे लगाए गए.

Indore Municipal Corporation: देश के सबसे साफ स्वच्छ शहर इंदौर में शौर्य दिवस के दिन नगर निगम की निगम परिषद में कांग्रेस पार्षद ने जय जय सियाराम का नारा दिया था. उन्होंने बाबरी विध्वंस में जान गंवाने वाले कारसेवकों को श्रद्धांजलि दी थी. दरअसल पूरे देश भर में 6 दिसंबर यानी अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के दिन को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. वहीं इसी दिन इंदौर नगर निगम द्वारा नव निर्वाचित महापौर के कार्यकाल की परिषद का आयोजन किया गया. परिषद के सम्मेलन में महापौर परिषद ने बाकायद पिछले समय में हुए निगम से जुड़े हए दिवंगतों को श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन धारण किया.

जय-जय सियाराम के नारे लगे

इसके बाद कांग्रेस पार्षद राजू भदोरिया ने अपना समय आने पर पहले मृत आत्माओं को श्रद्धांजली दी. साथ ही याद दिलाया कि आज ही के दिन बाबरी मस्जिद का विध्वंस किया गया था जिसमें शहीद हुए कारसेवकों को भी श्रद्धांजली दी गई. इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि आज के दिन का चयन इसलिए किया गया था क्योंकि आज शौर्य दिवस है. इसके बाद नगर निगम में कांग्रेस और बीजेपी पार्षदों ने जय-जय सियाराम के नारे लगाए, जहां मुस्लिम पार्षद भी मौजूद थे.

वहीं, परिषद पूरी होने के बाद मीडिया कर्मी द्वारा जब महापौर पुष्यमित्र भार्गव से सवाल पूछा गया कि क्या सदन के अंदर जय श्रीराम के नारे लगाना उचित है? इसके जवब में महापौर ने कहा कि यहां और कहीं भी जय श्रीराम के नारे लगाना हमारा मौलिक अधिकार है और इससे हमें कोई रोक नहीं सकता.

गौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 के दिन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए सांकेतिक तरीके से नींव रखने को लेकर बाबरी मस्जिद का विवादित ढांचा गिरा दिया गया था. इस घटना के दौरान कुछ कारसेवक शहीद भी हो गए थे, जिसे लेकर मंगलवार इंदौर नगर निगम की परिषद में बाकायदा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.

MP: बैतूल में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, खेलने के दौरान हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget