एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर में बैटरी स्वैपिंग सेंटर की शुरुआत, कभी भी डिस्चार्ज बैटरी चेंज कर ले सकते हैं फुल चार्ज बैटरी

VoltUp Company: इंदौर में बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन को देखते हुए बैटरी स्वैपिंग सेंटर की शुरुआत की गई है. अभी ये सेवा केवल टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर के लिए ही शुरू की गई है. 

Indore Battery Swapping Center: इंदौर शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों के चलन में तेजी आई है. इसको लेकर बैटरी को चार्ज करने में समय न लगे इसे देखते हुए मुंबई बेस्ड स्टार्टअप कंपनी 'वोल्टअप' ने इंदौर शहर में बैटरी स्वैपिंग सेंटर की शुरुआत की है. जिसके दो सेंटर खोले गए हैं. एक उषा नगर में तो दूसरा परदेशीपुरा में खुला है.

अभी सिर्फ इसे मिलेगी सुविधा

दरअसल शहर में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहनों के बीच इंदौर में बैटरी स्वैपिंग स्टेशन की भी शुरुआत हो गई है. जिसे वाहन चालकों को स्मार्ट कार्ड से एटीएम की तर्ज पर खाली बैटरी के बदले फुल चार्ज बैटरी मिल सकेगी. बैटरी स्वैपिंग की सुविधा फिलहाल व्यावसायिक वाहन जैसे टु व्हीलर और थ्री व्हीलर के लिए ही शुरू की गई है. भविष्य में चार पहिया वाहनों को भी स्वैपिंग की सुविधा मिल सकेगी ऐसी व्यवस्था की जाएगी. स्वेपिंग स्टेशन पर पर पंजीकृत वाहनों को तय शुल्क के बदले नई बैटरी दी जाएगी. साथ ही एक स्मार्ट कार्ड भी दिया जाएगा.

Indore News: हनीमून पर गई महिला का पति निकला नपुंसक, जानें फिर क्या हुआ?

इस तरह मिलेगी बैटरी

स्टेशनों पर कुछ खास लॉकरनुमा बॉक्स लगाए गए हैं जो की डिजिटल हैं. इन बाक्सों के अंदर ही बैटरी चार्जिंग सॉकेट से जुड़कर बैटरी रखी रहेगी. वाहन चालक को सीधे अपने पंजीकृत स्मार्ट कार्ड से एटीएम की तरह अपना कार्ड स्कैन करना होगा। जैसे ही कार्ड स्कैन होगा वैसे ही फुल चार्ज बैटरी वाला बॉक्स ऑटोमैटिक खुल जाएगा. चालक अपनी डिस्चार्ज बैटरी वहां रखकर चार्ज बैटरी ले सकेंगे. महज इस प्रक्रिया में दो से तीन मिनट लगेंगे. स्टेशनों से दी जा रही बैटरी की क्षमता 70 किमी तक चलने की रहेगी.

मापदंडों के आधार पर रखा गया शुल्क

वहीं स्वैपिंग स्टेशन का चार्जिंग बॉक्स को एसी में रखा गया है. वाहन से निकली बैटरी गर्म होती है. चार्जिंग से पहले उसका तापमान कम किया जाता है. चार्जिंग के दौरान भी तापमान हमेशा 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है. यह डिजिटल मशीन में माइक्रोप्रोसेसर आधारित प्रणाली इसका नियंत्रण करती है. इसलिए रजिस्टर्ड किए जा रहे वाहनों की पुरानी बैटरी के बदले उन्हें नई बैटरी भी स्टेशन से ही दी जाती है. वाहन चालक के पास मौजूद स्मार्ट कार्ड में ही प्री-पेड सिस्टम से चार्जिंग का शुल्क जमा किया जाता है. जिसका शुल्क भी मापदंडों के आधार पर रखा गया है. 

जरूरत के हिसाब से बढ़ेगी संख्या

वोल्टअप के निखिल माथुर के अनुसार इस तरह के स्वैपिंग स्टेशन फिलहाल राजस्थान, हरियाणा, उप्र, रांची, कोलकाता में शुरू हो चुके हैं. 2020 से कंपनी ने परीक्षण शुरू किया था. जिसके बाद अब इंदौर में दो स्टेशन खोले गए हैं. आगे जरूरत के हिसाब से स्टेशन की संख्या बढ़ाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: Indore News: बाल विवाह से बचने के लिए घर से भागी 15 साल की लड़की, दोगुनी उम्र के शख्स से होनी थी शादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget