एक्सप्लोरर

इंदौर में 'नेताजी' का रसूख नेस्तनाबूत, कोठी पर चला बुलडोजर, तहसीलदार-पटवारी पर करवाई थी फायरिंग

indore News: इंदौर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने एक नेताजी की अवैध कोठी को ध्वस्त कर दिया है. इस कोठी को सरकारी जमीन पर बनाया गया था.

MP News: इंदौर में जमीन पर कब्जा दिलाने गए तहसीलदार और पटवारी पर फायरिंग कराने वाले सुरेश पटेल पर बड़ी कार्रवाई की गई है. आज सुबह पांच बजे प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ सुरेश पटेल की कोठी पर पहुंची. इस दौरान कोठी के मालिक और उनके समर्थकों कार्रवाई का  विरोध भी किया. लेकिन प्रशासन ने चार जेसीबी और एक पोकलेन की मदद से कोठी को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है. 

प्रशासन का कहना है कि अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की जा रही है. इससे पहले इस कोठी के मालिक को नोटिस भी जारी किया था, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया. नगर निगम ने अवैध निर्माण के मामले में सुरेश पटेल को नोटिस जारी किया था, लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जब उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया तो नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी. 

तहसीलदार और पटवारी पर करवाई थी फायरिंग
बता दें कि कि इससे पहले जब कोर्ट के निर्देश पर तहसीलदार और पटवारी प्रशासन की टीम के साथ सुरेश पटेल के अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के लिए गए थे. इस दौरान  सुरेश पटेल के इशारे पर सुरक्षा गार्ड ने जमीन की नपती कर रहे तहसीलदारों और पटवारी पर गोली चला दी थी. जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई. अधिकारियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा था. 

चार आरोपियों के खिलाफ लगाई गई थी रासुका
अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी सुरेश पटेल, प्रदीप मिश्रा, जयकुमार और जयदीप मिश्रा के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया था. साथ ही चारों आरोपियों पर रासुका भी लगाई गई थी. जिसको लेकर जिला कलेक्टर की भी प्रतिक्रिया आई थी उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा इलाके में गुंडागर्दी कर इलाके में खौफ पैदा किया जा रहा है. इसलिए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं आज नगर निगम ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया.

यह भी पढ़ें: उज्जैन में दो दिन के दौरे पर CM मोहन यादव, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget