एक्सप्लोरर

MP: हरदा हादसे के बाद इंदौर में प्रशासन की कार्रवाई जारी, 11 पटाखा फैक्ट्री-दुकान और गोदाम सील

Indore News: हरदा ब्लास्ट के बाद इंदौर में भी कार्रवाई की जा रही है. इंदौर कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों का निरीक्षण करें.

MP News: मध्य प्रदेश (MP) के हरदा (Harda) में पटाखा फैक्ट्री में हुई भीषण आगजनी की दुर्घटना के मद्देनजर इंदौर में भी  कार्रवाई जारी है. जिला प्रशासन इंदौर (Indore) और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन इंदौर की पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की जांच की. जांच के दौरान दल ने लाइसेंस की वैधानिकता, सुरक्षा के मापदण्डों को जांचा. वहीं छापामार कार्रवाई में अनियमितताएं पाए जाने पर 11 पटाखा दुकानों, फैक्ट्री और गोदामों को सील किया गया. इन संस्थानों के संचालकों के खिलाफ भी प्रशासन कार्रवाई कर रहा है. 

हरदा ब्लास्ट के बाद इंदौर में भी सुरक्षात्मक कार्रवाई की जा रही है. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों का निरीक्षण करें. साथ ही ये भी निर्देश दिए गए हैं कि पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों में सुरक्षा संबंधी सभी उपाय सुनिश्चित हो और पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की वैधानिकता भी जांची जाए. इसी सिलसिले में इंदौर जिले के एसडीएम और तहसीलदारों ने पुलिस बल के साथ अपने अपने एरिया में छापामार कार्रवाई की. इस दौरान अफसरों ने पटाखा फैक्ट्री और गोदामों का निरीक्षण किया.

यहां हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई

1. डॉ. अम्बेडकर नगर महू के एसडीएम विनोद राठौर ने बताया कि आज एसडीओपी और थाना प्रभारी किशनगंज के साथ पटाखे की दुकानों की जांच की गई. इसमें  अनियमितताएं पाए जाने पर हरसोला गांव में ओम साईं बाबा एजेंसी प्रोपराइटर जयप्रकाश सुखरानी के गोदाम और दुकान को सील किया गया है. इनके पास भंडारण का लाइसेंस था, यह भंडारण के अतिरिक्त कच्चा रॉ मैटेरियल बुलाकर उनको री पैकिंग करके बेचा जा रहा था. इन्होंने शर्तो का उल्लंघन किया है. इनके खिलाफ थाना किशनगंज में एफआईआर दर्ज करवाई गई. 

2. विजय ट्रेडर्स प्रो.भारत भजनलाल हरसोला की दुकान के लाइसेंस में दी गई लिमिट से ज्यादा स्टोरेज पाए जाने से दुकान को भी सील किया गया है. 

3. कृति फायर वर्क्स प्रो जितेंद्र पवार, ओम साइ एजेंसी प्रो गिरीश मधुकर और शुभम एजेंसी के ललित परानी ने लाइसेंस के साथ दी गई ड्राइंग के खिलाफ जाकर टीन शेड का अतिरिक्त निर्माण किया जो शर्तो का उल्लंघन माना गया. इसलिए इनके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है. 

4. भिचौली हप्सी  की एसडीएम कल्याणी पांडेय ने बताया कि बुधवार को थाना क्षेत्र तेजाजी नगर में राजस्व एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पटाखे भंडारण के 14 गोदामों की बारीकी से जांच की गई. विस्फोटक नियमों का पालन न किये जाने पर पांच गोदामों के खिलाफ कार्रवाई की गई. इनमें कैलोद करताल के तीन और मौरोद के दो गोदाम सील किये गये. इसी तरह राऊ क्षेत्र के एसडीएम राकेश परमार ने रंगवासा क्षेत्र में, खुडेल क्षेत्र में एसडीएम अजीत श्रीवास्तव ने और हातोद में एसडीएम अजय भूषण शुक्ला ने गोदामों की जांच की. इसमें एक पटाखा फैक्ट्री और पांच गोदामों को सील किया गया. 

ये भी पढ़ें- Harda Factory Blast: 'जो अधिकारी काम नहीं करेंगे उन्हें...', हरदा SP को हटाने के बाद क्या बोले CM मोहन यादव?

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget