एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर के एक व्यक्ति ने दुनिया भर से जुटाए रामायण पर आधारित सैकड़ों डाक टिकट, लगाई गई प्रदर्शनी

Ramlala Pran Pratishtha: इंदौर के रहने वाले एक व्यक्ति ने रामायण पर आधारित सैकड़ों डाक टिकट दुनियाभर से इकट्ठा किए हैं. भारत के अलावा भी उनके पास कई दूसरे देशों के डाक टिकट मौजूद हैं.

Ram Mandir Inauguration: डाक टिकटों के संग्रह को लेकर गजब का जुनून रखने वाले इंदौर के 72-वर्षीय एक व्यक्ति ने रामायण पर आधारित सैकड़ों डाक टिकट दुनिया भर से जुटाए हैं. ओमप्रकाश केडिया ने बुधवार (17 जनवरी) को बताया कि वह पिछले 60 साल से डाक टिकट जुटा रहे हैं और उन्होंने पिछले दो-तीन बरस से वैसे डाक टिकट का संग्रहण शुरू किया, जो अलग-अलग देशों ने रामायण की पृष्ठभूमि पर जारी किए हैं. उन्होंने बताया कि उनके इस संग्रह में भारत के अलावा इंडोनेशिया, नेपाल, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड और कम्बोडिया के डाक टिकट शामिल हैं.

इसके अलावा, वर्ष 2018 में आसियान-भारत मैत्री रजत जयंती शिखर सम्मेलन के मौके पर जारी खास डाक टिकट भी उनके संग्रह की शोभा बढ़ा रहे हैं. केडिया ने बताया, ‘‘दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में रामायण की कहानी बहुत मशहूर है और इसे वहां अलग-अलग तरह से प्रस्तुत किया जाता है. इन देशों ने राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, हनुमान और जटायु सरीखे पात्रों से जुड़ी घटनाओं पर डाक टिकट जारी किए हैं.’’ उन्होंने बताया कि ब्रितानी शासनकाल में भारतीय नागरिक पोस्ट कार्ड पर रामायण के दृश्य छपवाते थे और उनके संग्रह में ऐसे दुर्लभ पोस्टकार्ड भी शामिल हैं.

व्यक्ति ने रामायण पर सैकड़ों डाक टिकट जुटाए

डाक विभाग ने केडिया के संग्रह पर यहां एक प्रदर्शनी लगाई है, जो 22 जनवरी तक चलेगी. अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर लगाई गई यह प्रदर्शनी लोगों का ध्यान आकृष्ट कर रही है. इंदौर परिक्षेत्र की पोस्टमास्टर जनरल प्रीति अग्रवाल ने बताया,‘‘हम 22 जनवरी को इस प्रदर्शनी के समापन पर राम मंदिर को लेकर विशेष आवरण जारी करेंगे.’’ बता दें कि अयोध्या स्थित राम मंदिर के उद्घाटन में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में पूरे देश में उत्साह को माहौल है और लोग इसको लेकर जोरों से तैयारियां शुरू कर दिए हैं. 

राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को नए बनाए गए राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है. इस समारोह में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे. ऐसे में मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले 72 वर्षीय एक व्यक्ति ने रामायण पर आधारित सैकड़ों डाक टिकट जुटाए हैं. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह पिछले 60 वर्षों से डाट टिकट जुटा रहे हैं. उन्होंने ये भी बताया कि वह केवल भारत से ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी डाक टिकट जुटाए हैं. 

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: अयोध्या के लिए जबलपुर से गुजरेंगी 100 से ज्यादा आस्था स्पेशल ट्रेनें, सुरक्षा के लिए होंगे ये खास इंतजाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
मध्य प्रदेश: NH-45 पर मौत का तांडव, सेल्फी ले रहे लोगों को डंपर ने कुचला, 4 की मौत, 2 गंभीर
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Embed widget