एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: अयोध्या के लिए जबलपुर से गुजरेंगी 100 से ज्यादा आस्था स्पेशल ट्रेनें, सुरक्षा के लिए होंगे ये खास इंतजाम

Ramlala Pran Pratishtha: जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में आस्था स्पेशल ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई.

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को नव निर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है. इस आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे. ऐसे में मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) से भी भारी संख्या में भक्तों के अयोध्या जाने की संभावना है. इस लिहाज से रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार 20 जनवरी से अयोध्या के लिए जबलपुर रेल मंडल से होकर आस्था स्पेशल ट्रेनें चल सकती हैं. 

इन ट्रेनों की सुरक्षा को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है, इसलिए जबलपुर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में कोऑर्डिनेशन बनाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है. रेल सूत्रों ने बताया कि इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि जिस स्टेशन से जितने श्रद्धालुओं (यात्रियों) को बैठने के लिए निर्धारित किया गया है, केवल उन्हीं को आस्था स्पेशल ट्रेन में स्थान दिया जाएगा. बीच के स्टेशन में इन ट्रेनों में किसी को चढ़ने की अनुमति नहीं होगी. 

बीच रास्ते से नहीं चढ़ सकेंगे यात्री
रेलवे अधिकारी इस बात को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहे हैं कि भले ही ट्रेन कहीं भी रुके, लेकिन चयनित या पहले से तय यात्री को ही प्रवेश दिया जाएगा. इसी तरह से अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने जीआरपी और आरपीएफ के अपने समकक्ष के अधिकारियों के साथ मंगलवार (16 जनवरी) एक बैठक की. इसमें जिला पुलिस बल के साथ जीआरपी और आरपीएफ द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में कोऑर्डिनेशन बनाने की रणनीति तैयार की गई.

100 से अधिक आस्था स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी
बैठक के दौरान जानकारी साझा की गई कि अयोध्या जाने के लिए शहर से करीब 100 से अधिक आस्था स्पेशल ट्रेनें गुजरेंगी. वहीं सड़क मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या जाएंगे. इस दौरान असामाजिक तत्व सक्रिय होंगे. इनसे निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैदी बरती जाए. वहीं सड़क मार्ग पर पेट्रोलिंग करने और पॉइंट लगाए जाने के निर्देश भी एसपी द्वारा दिए गए हैं. बैठक में तय किया गया कि जबलपुर से गुजरने वाली हर ट्रेन की जानकारी एक-दूसरे से शेयर करें ताकि छोटे स्टेशनों से भी ट्रेन गुजरते समय जीआरपी और आरपीएफ के अलावा स्थानीय बल तैनात किया जा सके.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की धूम! शिलान्यास के दिन मनाई जाएगी 'राम दिवाली', 11 हजार दीपकों से जगमगाएंगे बाजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget