एक्सप्लोरर

MP: पान के शौकीन हैं तो इंदौर पहुंचे, यहां मिलने वाले 52 तरह के फ्लेवर और स्वाद के विदेशी भी दीवाने

MP Pan Shop: मध्य प्रदेश के इंदौर में 52 तरह के पान मिलते हैं. अलग-अलग फ्लेवर और उनकी स्वाद ही इंदौर को खास बनाती है. दूर-दूर से लोग यहां आते हैं और पान की तारीफ करते नहीं थकते हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश का इंदौर (Indore) खाने पीने के लिए बड़ा मशहूर है और यहां लोग बहुत दूर-दूर से खाने पीने के लिए आते हैं. इंदौर में जो व्यंजन मिलते हैं वह आपको शायद ही दुनिया में कहीं दूसरी जगह मिले. उदाहरण के लिए इंदौर के पोहे को ही देख लीजिए इसे पूरी दुनिया में ख्याति मिली है. साथ ही प्रधानमंत्री के जुबान पर भी इंदौर के पोहे और जलेबी का नाम आया है, लेकिन इंदौर पोहे जलेबी के अलावा पान के लिए भी बड़ा मशहूर है. 

यहां 52 तरह के पान मिलते हैं अलग-अलग फ्लेवर और उनकी स्वाद ही इंदौर को खास बनाती है. दूर-दूर से लोग यहां आते हैं और पान की तारीफ करते नहीं थकते हैं. वहीं खूब अदा से उनका कहना, पान हाजिर है, कयामत है सितम है दिल फिदा है जान हाजिर है, जी हां कुछ यही कहानी है इंदौर की दुकान पर मिलने वाले पान की. यह पान ऐसा वैसा नहीं बल्कि स्मोक पान और फायर पान है. यहां पर पान की अलग-अलग वैरायटी मिलती है. 

50 रुपये से लेकर 5 पांच हजार तक के पान
यहां 50 रुपये से लेकर 5 पांच हजार तक के पान दुकान पर मिलते हैं. अगर संख्या में बात करें तो 52 तरह के पान आप यहां खा सकते हैं. यह पान इंदौर के सराफा बाजार में मिलता है. यहां रात को खाने पीने की दुकानें सज जाती हैं और फिर यहां खाने पीने के शौकीन लोग आते हैं. दरअसल यहां आने वाले हर आदमी की जुबान पर अन्नपूर्णा पान शॉप का नाम रहता है. दुकान की छाप हर आदमी के दिल और दिमाग पर है. यहां आने वाले लोग पान के शौकीन है. वह यहां आते हैं पान खाते हैं और तारीफ करते नहीं थकते हैं.

50 साल पुरानी दुकान
यह दुकान भी 50 साल से ज्यादा पुरानी है और तीसरी पीढ़ी दुकान को संभाल रही है. पान बनाने का तरीका भी बड़ी नजाकत वाला है. कत्था और चूना लगाने के बाद पान पर कई तरह की चीज डाली जाती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है और आपके मुंह का स्वाद भी बढ़ा देती है. दुकान के संचालक ने बताया कि उनका नाम मोहित यादव है और वह करीब चार सालों से दुकान पर बैठ रहे हैं. हालांकि, वह तीसरी पीढ़ी के हैं और उनकी दुकान शहर में अलग-अलग जगह पर मौजूद है इनमें एक दुकान 56 दुकान क्षेत्र में भी है.

इस दुकान पर आपको स्ट्रॉबेरी पान, इलायची पान, बटर पान जैसी अलग-अलग रेंज भी मिलती है. इसके अलावा पान की शुरुआत 50 रुपये से होती है. अन्नपूर्णा दुकान के पान के विदेशी भी दीवाने हो चुके हैं. वहीं परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इनकी दुकान पर पान का स्वाद ले चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Guna Plane Crash: मध्य प्रदेश के गुना में लैडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, ट्रेनी पायलट हुईं घायल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget