एक्सप्लोरर

Indian Railways: पुणे-दानापुर के बीच 6 मई से चलेगी वीकली समर स्पेशल ट्रेन, MP के इन 6 स्टेशनों पर होगा हॉल्ट

Indian Railways News: भारतीय रेल ने गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए पुणे और दानापुर के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेन 6 मई से 17 जून के बीच दोनों तरफ से 7-7 चक्कर लगाएगी.

Summer Special Trains: इंडियन रेलवे ने पुणे और दानापुर के बीच नॉन रिजर्व स्पेशल ट्रेन के बाद अब रिजर्व समर स्पेशल स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है. यह समर स्पेशल वीकली ट्रेन 6 मई से 19 जून के बीच दोनों तरफ 7-7 ट्रिप लगाएगी. यह ट्रेन मध्यप्रदेश के 6 स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन के लिए रिजर्वेशन विंडो खुल गया है.

6 मई से शुरू होगी ये सेवा 

यहां बता दें कि रेल प्रशासन की ओर से ग्रीष्मावकाश में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुणे-दानापुर–पुणे के मध्य 6 मई से सात-सात ट्रिप आरक्षित समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह गाड़ी दोनों दिशाओं में पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य तक  जाएगी. 

6 मई से 17 जून तक प्रत्येक शनिवार को पुणे स्टेशन से होगी रवाना 

गाड़ी संख्या 01039 पुणे से दानापुर वीकली समर स्पेशल ट्रेन 06 मई से 17 जून तक प्रत्येक शनिवार को पुणे स्टेशन से रवाना होगी. ट्रेन पुणे स्टेशन से 19.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को दोपहर 12.00 बजे इटारसी, 13.00 बजे पिपरिया, 15.30 बजे जबलपुर, 16.55 बजे कटनी, 17.40 बजे मैहर, 18.20 बजे सतना, 20.08 बजे मानिकपुर और सोमवार की सुबह 04.30 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी.

 दानापुर से समर स्पेशल ट्रेन 8 मई से 19 जून तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01040 दानापुर से पुणे वीकली समर स्पेशल ट्रेन  08 मई से 19 जून तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से खुलेगी. ट्रेन दानापुर से सुबह 06.30 बजे प्रस्थान कर 17.30 बजे सतना, 18.00 बजे मैहर, 18.55 बजे कटनी, 21.30 बजे जबलपुर, अगले दिन मंगलवार को 00.05 बजे पिपरिया, 01.40 बजे इटारसी और मंगलवार को 17.35 बजे पुणे स्टेशन पहुंचेगी.

कुल 22 कोच होंगे इस ट्रेन में 

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 02 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी,11 स्लीपर, 06 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे.

ये भी पढ़ें :-MP News: मध्य प्रदेश के स्कूलों में 1 मई से होंगी गर्मी की छुट्टियां, जानें डॉक्टर ने क्या दी है बच्चों और परिजनों को सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget