एक्सप्लोरर

MP में कृषि विभाग पर बड़ा आरोप, कहा- किसानों के हक का सरसों का बीज चोरी कर रहे अधिकारी

MP News: मध्य प्रदेश के कृषि विभाग पर बड़ा आरोप लगा है. यहां के कृषि विस्तार अधिकारी पर ग्रामीणों ने सरसों (Mustard) के बीज को चोरी करने का आरोप लगाया है.

MP Mustard Seed: मध्य प्रदेश में किसानों के हक पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने डांका डाला है. सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए रियायती दर के सरसों के बीज को कृषि अधिकारी आधी रात निजी वाहन से चोरी करते हुए पकड़े हैं. ग्रामीणों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. भिंड में कृषि अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. जहां कुछ दिन पहले मेहगाँव में पदस्थ वरिष्ठ कृषि अधिकारी अभिमन्यु पांडेय का खाद दुकानदार से अवैध वसूली करते वीडियो वायरल हुआ था. वहीं अब रौन क्षेत्र के (SADO) वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी राकेश शर्मा को आधी रात गोरई कृषि कार्यालय से सरसों का बीज चोरी करते ग्रामीणों ने पकड़ा है. एसएडीओ की इस हरकत का ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक रौन ब्लॉक के ग्राम गोरई में कृषि कार्यालय के गोदाम के बाहर आधी रात वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी राकेश शर्मा को स्थानीय ग्रामीणों ने सरसों के बीज की बोरी अपनी निजी कार में ले जाते हुए ग्रामीणों ने कैमरे में कैद कर लिया. गोरई निवासी ग्रामीण सलकेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वे अपने एक साथी के साथ देर रात कहीं से आ रहे थे. रात करीब 11 बजे जब वह कृषि कार्यालय के पास से गुजर रहे थे तो पाया कि एसएडीओ राकेश शर्मा गोदाम से किसानों को वितरण के लिए शासन द्वारा उपलब्ध कराई गयी मिनिकिट सरसों की बोरी निकलवा कर अपनी निजी कार में रखवा रहे थे. उन्होंने वीडियो बनाते हुए जब एसएडीओ से सवाल किया तो अधिकारी राकेश शर्मा द्वारा उन्हें वीडियो बनाने से रोकते हुए उनका मोबाइल फोन तक तोड़ दिया. हालांकि शिकायतकर्ता सलकेंद्र ने तुरंत दूसरे मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए भिंड कलेक्टर को भेजा.

ग्रामीणों का आरोप है की एसएडीओ राकेश शर्मा पहले भी इसी तरह की हरकतें करते आए हैं, लेकिन अब तक सबूत नही था. इस बार उन्हें रंगे हाथों पकड़ा और वीडियो में कैद भी किया है. वहीं कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद मामले की जांच के लिए पहुंचे कृषि विभाग के जिला अधिकारी उप संचालक कृषि, शिवराज सिंह यादव की गंभीरता भी मीडिया के कैमरे में कैद हो गई. जिस दौरान ग्रामीण एसएडीओ की शिकायत उनसे कर रहे थे उस दौरान खुद उप संचालक सिगरेट के कश लगाते देखे गए.

वहीं जांच करने पहुंचे उप संचालक कृषि शिवराज सिंह यादव ने जांच के संबंध में मीडिया को बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर उन्होंने यहां आकर जांच की है. ऐसे में भंडारण के रिकार्ड से कम पाए गए बैग से स्थिति संदेहास्पद प्रतीत हो रही है. राकेश शर्मा द्वारा इन बैग्स को किसानों को वितरण बताया गया है. ऐसे में अब किसानों के बयान करने के बाद जांच में जो नतीजे आएंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

Bhopal News: कॉलेज कैंपस में घुसे बाघ का नहीं मिला लोकेशन, प्रशासन की अपील- बेवजह बाहर न घुमे छात्र

Jabalpur News: जब पुंगी बजाने वालों की बजी 'पुंगी', उपद्रवियों पर जबलपुर पुलिस के दमदार एक्शन का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget