एक्सप्लोरर

MP News: सरकारी दस्तावेजों में बुजुर्ग को मृत बताया, अब खुद को जीवित साबित करने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहा बुजुर्ग

डिंडौरी जिले के राघोपुर गांव में एक बुजुर्ग को सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया है. जिसके कारण बुजुर्ग व्यक्ति को किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

MP News: मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के राघोपुर गांव में एक बुजुर्ग को सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया गया है. जिसके कारण बुजुर्ग व्यक्ति को किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है. हैरान करने वाली बात यह है कि खुद को जिंदा साबित करने के लिए बुजुर्ग कई दिनों से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है लेकिन इतनी बड़ी लापरवाही उजागर होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने उसकी सुध नहीं ली है.

क्या है पूरा मामला
यह घटना मेहंदवानी विकासखंड के राघोपुर ग्राम पंचायत की है. जहाँ 76 वर्षीय सोन सिंह को पंचायत के जिम्मेदारों ने 27 फरवरी 2020 यानि 22 महीने पहले सरकारी दस्तावेजों में मृत घोषित कर दिया. जिसका खुलासा तब हुआ जब सोन सिंह को वृद्धा पेंशन की राशि समेत तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया. पीड़ित बुजुर्ग सोन सिंह का कहना है कि खुद को जिंदा साबित करने वह पिछले कई दिनों से ग्रामपंचायत के चक्कर लगा रहा है और फिर जब पंचायत के सचिव ने उसकी बात नही सुनी तब उसने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मामले की शिकायत की है.

एक नाम के तीन व्यक्ति रहने से हुई गलती
जीवित बुजुर्ग के मृत घोषित होने के मामले में पंचायत सचिव का कहना है कि गांव में सोन सिंह नाम के तीन व्यक्ति थे. जिसमें किसी दूसरे सोन सिंह की मृत्यु हो चुकी है लेकिन सरकारी दस्तावेजों में गलती से जीवित सोन सिंह का नाम काट दिया गया है लेकिन इतनी बड़ी लापरवाही के 22 महीने गुजर जाने के बाद भी रिकार्ड दुरुस्त न करना तरह तरह के सवाल खड़े करता है. वहीं जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी चेतना पाटिल ने मामले को गंभीरता से लेते हुये जल्द रिकार्ड सुधार कराने व लापरवाह कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही का भरोसा जताया है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: सपा नेताओं पर इनकम टैक्स के छापे को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान, जानें- क्या कहा

Jabalpur News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर चला था एटीएम काटने, फिर क्या हुआ जब आने लगी खटर पटर की आवाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget