एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर में बुलडोजर चलाकर 280 करोड़ की जमीन पर से हटाया अवैध कब्जा, इस तरह प्लाटिंग कर रहा था भूमाफिया

Jabalpur News: एसडीएम के अनुसार माढ़ोताल तालाब की जमीन में से 10 एकड़ भूमि जबलपुर विकास प्राधिकरण के नाम दर्ज है. तालाब की शेष 30 एकड़ निजी भूमि पर भू-माफियाओं अवैध कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे थे.

Jabalpur: जबलपुर (Jabalpur) में 280 करोड़ रुपये कीमत का तालाब भूमाफिया (Land Mafia) के चंगुल से मुक्त कराया गया है. करीब 40 एकड़ में फैले इस तालाब में अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी. प्रशासन ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है. अधिकारियों को इसको लेकर शिकायतें मिली थीं. उनकी जांच के दौरान ही अवैध कब्जे का मामला सामने आया था.

अधिकारियों का क्या कहना है

एसडीएम आधारताल नमः शिवाय अरजरिया के अनुसार माढ़ोताल तालाब की इस भूमि में से 10 एकड़ भूमि जबलपुर विकास प्राधिकरण के नाम पर दर्ज है. तालाब मद की शेष 30 एकड़ निजी भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर यहां प्लाटिंग की जा रही थी. उन्होंने बताया कि अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से लगी तालाब की इस पूरी जमीन का बाजार मूल्य लगभग 280 करोड़ रुपये है.

जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा माफिया के विरुद्ध आज एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए माढ़ोताल में तालाब की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा किये गए अवैध कब्जों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया. प्रशासन, पुलिस और नगर निगम द्वारा सयुंक्त रूप से की गई इस कार्रवाई में माढ़ोताल तालाब की करीब 40 एकड़ भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया है.

फर्जी मुख्तारनामा पर बेची थी जमीन

एसडीएम अरजरिया के अनुसार माढ़ोताल तालाब की भूमि पर माफियाओं द्वारा इलाहाबाद निवासी पुरुषोत्तम टण्डन का फर्जी मुख्तयार नामा लेकर प्लाटिंग की जा रही थी. यहां सड़क-नाली का निर्माण भी किया जा रहा था, जबकि तालाब की भूमि का किसी भी स्थिति में मद परिवर्तन नहीं किया जा सकता है. हाल ही में भू-माफियाओं ने तालाब की इस भूमि की प्लाटिंग कर प्लाट बेचे जाने की शिकायतें भी मिली थीं. इन शिकायतों की जांच के बाद मकसूद और राजेंद्र तिवारी के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी. राजेन्द्र तिवारी अभी जेल में है. अरजरिया ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तालाब की भूमि पर कब्जा कर बनाए गए बारातघर की बाउंड्रीवाल को भी ध्वस्त कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें

MP Politics: नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद गोविंद सिंह बोले- पूरी मजबूती के साथ विपक्ष की भूमिका निभाता रहूंगा

Weather Forecast: दिल्ली में 'भीषण लू' तो इन राज्यों में चलेगी हीट वेव, जानें- मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget