एक्सप्लोरर

Neemuch Crime News: बेरोजगार पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद लगाई फांसी, सदमे में हैं बच्चे

Neemuch Crime News: मध्य प्रदेश के नीमच में एक पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से मृतकों के बच्चे सदमे में हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच के जीरन इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला घोट कर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दर्दनाक घटना के बाद इस दंपत्ति के बेटा और बेटी सदमे में हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पत्नी की हत्या कर, पति ने लगाई फांसी

नीमच के सीएसपी राकेश मोहन शुक्ल ने बताया कि जीरन के जयप्रकाश नगर में रहने वाले विनोद अहिरवार के घर हत्या की खबर मिली थी. इसके बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलवाया गया. जब घर के अंदर देखा गया तो एक कमरे में विनोद अहिरवार की पत्नी लीला बाई की लाश पड़ी थी और दूसरे कमरे में विनोद अहिरवार फांसी पर लटके हुए मिले. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना इस वृद्ध दंपत्ति की बेटी हर्षा ने पुलिस को दी थी. इस घटना के बाद से ही दंपति के बच्चे सदमे में हैं.

पारिवारिक विवाद के चलते दिया घटना को अंजाम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चों के मुताबिक उनके पिता और मां के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. उनके पिता बेरोजगार थे और मां मजदूरी का काम करती थी. उससे मिलने वाले पैसे पिता छीन लेते थे. इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता रहता था. पुलिस के मुताबिक पहले विनोद ने गला दबाकर पत्नी लीला बाई की हत्या कर दी. इसके बाद वह खुद फांसी पर झूल गया. इस मामले में पुलिस ने मृतक विनोद पर हत्या का मामला दर्ज किया है. जबकि विनोद की मौत के मामले में मर्ग कायम किया गया है. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

ये भी पढ़ें-

Viral Video: जीत के जोश में खोया होश! डीजे की धुन पर मुखिया समर्थकों ने लगाए ठुमके, हर्ष फायरिंग कर किया 'धुआं-धुआं'

Bastar News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा 64 लाख का गांजा पकड़ा, ड्राइवर ने बताई यह बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget